Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ब्लू डार्ट ने राष्ट्रव्यापी विस्तार के साथ उत्कृष्टता के 40 साल का जश्न मनाया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड, दक्षिण एशिया की प्रमुख एक्सप्रेस एयर, एकीकृत परिवहन और वितरण कंपनी, ने 19 नवंबर 2023 को अपनी 40वीं वर्षगांठ मनाई। इस महत्वपूर्ण मौके को 40 नई फ्रेंचाइजी और कंपनी के स्वामित्व वाले खुदरा स्टोर के उद्घाटन द्वारा चिह्नित किया गया। इसके अलावा, देश भर में दोनों प्रारूपों में 40 नए एक्सप्रेस सेल्स एसोसिएट्स और क्षेत्रीय सेवा प्रतिभागियों को पेश किया गया, जो देश के हर हिस्से को कवर करते हैं।

       अपनी स्थापना के बाद से ही, ब्लू डार्ट भारत में बेमिसाल लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। चार दशकों की इस अवधि में, कंपनी ने लगातार उत्कृष्टता, नवाचार और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। ब्लू डार्ट की यात्रा को निरंतर विकास, लॉजिस्टिक्स परिदृश्य को आकार देने और देश के व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान द्वारा चिह्नित किया गया है। यह रणनीतिक रूप से कोलकाता, असनसोल, दिल्ली, आगरा, गुरुग्राम, हैदराबाद, बैंगलोर, गांधीनगर, कटनी, नैनपुर, मुंबई, औरंगाबाद, भिवंडी, और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में स्थित है, यह विस्तार राष्ट्र भर में ब्ल्यू डार्ट की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम को दर्शाता है।

         इस विस्तार के साथ, कंपनी ने इस साल 100 से अधिक नए स्टोर्स के साथ तेजी से अपनी उपस्थिति को बढ़ाया है, जिससे ग्राहकों को देश भर में 56,000 से अधिक स्थानों पर माल भेजने की सुविधा मिल रही है। डीएचएल के साथ सहयोग करते हुए, ब्ल्यू डार्ट का भारत भर में 700 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स का नेटवर्क है, जो एक विश्वसनीय, लचीली और सक्रिय सेवा प्रदान करते है, साथ ही तेज डिलीवरी और देश भर में सभी पिन कोड तक सीधी पहुंच को सुनिश्चित करता है।

      ब्लू डार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर,  बॅलफर मैनुअल ने कहा, “ब्लू डार्ट रणनीतिक रूप से नए स्टोर जोड़कर बड़ा प्रभाव डालने के लिए विस्तार कर रहा है। यह कदम केवल ग्राहक सुविधा को बढ़ाने के लिए ही नहीं है, बल्कि देश के दूरदराज के कोनों में अंतिम छोर तक, लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने के लिए भी है। जैसा कि ब्लू डार्ट उत्कृष्टता के 40 वर्षों का जश्न मना रहा है, कंपनी ‘लोगों को जोड़ने, जीवन में सुधार करने‘ की अपनी विरासत को जारी रखने की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद कर रही है। यह विशेष उपलब्धि देश के व्यापार सुविधा प्रदाता होने के प्रति ब्लू डार्ट की वचनबद्धता को दर्शाता है।

संबंधित पोस्ट

केतकी वेलफेयर सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित

Aman Samachar

धूमधाम से संगीत उत्सव व सेमिनार संपन्न

Aman Samachar

स्पेशलिटी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सहयोग से वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स ने “वॉकहार्ट कैंसर केयर सेंटर” की शुरुआत की

Aman Samachar

एगॉन लाइफ ने 99.25% दावा निपटान अनुपात किया हासिल

Aman Samachar

 मेट्रो रेल की अंडर ग्राउंड योजना सहित धामनकर नाका फ्लाईओवर नहीं टूटने से परियोजना में विलंब के आसार

Aman Samachar

Numeric ने UPS मेंटीनेस में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किेए 

Aman Samachar
error: Content is protected !!