Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पीट पीटकर युवक की हत्या करने वाले 15 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 

ठाणे ( यूनिस खान ) पोखरण रोड 2 इलाके में मोबाईल चोर के आरोप में एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दिया। 5 जून को हुई हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोखरण रोड नंबर 2, में हनुमान मंदिर के पास एक घटना घटी।
      पुलिस की अपराध शाखा, वागले यूनिट 5 द्वारा घटना की समानांतर जांच के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान 1) अजय देवकीलाल गिरि, उम्र 28 वर्ष, निवासी कटकुइया, डाकघर वंशपुरवा, तहसील हल्दी, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश 2) शिव संजय गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष, निवासी नारायणपुर कला, डाकघर कटकुइया, तहसील नानपुरा, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश के रूप कर ली। उक्त अभियुक्त के संबंध में किए गए तकनीकी विश्लेषण के आधार पर यह पुष्टि हुई कि अभियुक्त गोरखपुर एक्सप्रेस में पनवेल रेलवे स्टेशन से भाग रहा है। अपराध शाखा यूनिट 5 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सलिल भोसले ने महिला सहायक पुलिस निरीक्षक एमएसपी पल्लवी धागेपाटिल सब-इंस्पेक्टर सुनील अहिरे और सहायक पुलिस उप निरीक्षक राजेंद्र चौधरी, कांस्टेबल तेजस थानेकर, मिनिनाथ शिकारे ने अभियुक्तों की तत्काल खोज और गिरफ्तारी के लिए भेजा।
          उक्त टीम ने गुप्त रूप से उक्त आरोपियों का ट्रेन से पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार किया: 1) अजय देवकीलाल गिरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी कटकुइया, डाकघर वंशपुरवा, तहसील हल्दी, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश 2) शिव संजय गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष, निवासी नारायणपुर कला, डाकघर कटकुइया, तहसील नानपुरा, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश और उनके साथ 13 अन्य संदिग्धों को कसारा रेलवे स्टेशन पर शाम 6:45 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराध की आगे की जांच वर्तकनगर पुलिस रही है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के रईस हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जनजागरण

Aman Samachar

ख़ुशी दुबे को जल्द रिहा नहीं किया तो उ प्र विधानसभा का घेराव किया जाएगा – पारसनाथ तिवारी 

Aman Samachar

घोडबंदर रोड इलाके की पानी समस्या को लेकर भाजपा आन्दोलन तेज करेगी 

Aman Samachar

 पीएनबी डिजिटल रुपया एप के माध्यम से सीबीडीसी-यूपीआई अंतरपरिचालन का किया शुभारंभ 

Aman Samachar

41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में पंजाब नैशनल बैंक के उत्पादों की प्रदर्शनी का उदघाटन

Aman Samachar

पांच दिन से गुम ज्वेलर्स की खाड़ी में लाश मिलसे से सनसनी फैली 

Aman Samachar
error: Content is protected !!