Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष श्री संतोष शेट्टी ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने की मांग की

भिवंडी [ युनिस खान ]  केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल और विधायक  महेश चौघुले के मार्गदर्शन व भाजपा के भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने उपविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन दिया है जिसमें पेट्रोल और डीजल पर वैट और अन्य करों में कमी की मांग की गई है। उन्होंने कहा है कि वैट व अन्य करों को कम करने से नागरिकों को महंगाई से राहत मिलेगी।
               उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर करों में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती की है।  राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार को केंद्र सरकार की नकल करनी चाहिए और वैट और अन्य करों को कम करके लोगों को राहत देनी चाहिए।  महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ लगातार आंदोलन किया था।  इसलिए, अब जबकि केंद्र ने ईंधन पर कर कम कर दिया है, आम आदमी को उम्मीद है कि गठबंधन सरकार ईंधन पर सभी करों को कम करेगी।  हालांकि, ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आंदोलन के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने वाली गठबंधन सरकार की पार्टियों ने अभी तक राज्य सरकार के करों को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।  इससे सिद्ध होता है कि गठबंधन सरकार में घटक दलों का आंदोलन महज दिखावा था।
          भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य सरकारों ने तत्काल करों में कटौती की है।  देश के 22 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने करों में कमी की है और लोगों को पेट्रोल और डीजल की दरों पर अधिक रियायतें दी हैं।अब महाविकास अघाड़ी सरकार को भी अपने कर कम करने चाहिए।  गट नेता हनुमान चौधरी, जिला महासचिव राजू गजेंगी, दक्षिण भारतीय मोर्चा कोंकण ठाणे समन्वयक कोंका मल्लेशम, उपाध्यक्ष अविनाश सिक्ची , सत्यशिला जाधव, युवा अध्यक्ष राजू चौघुले, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता परमानी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मधुकर जगताप, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रवीण मिश्रा,  जिला मिडिया प्रमुख पी डी यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मारुति देशमुख, डिंपल व्यास, कृष्णा हलवाई, अशोक शर्मा, शशिकला तिवारी, नंदन गुप्ता मनीष मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

कोरोना महामारी ,  अस्पताओं में होने वाली दुर्घटनाएँ व विपक्ष का हमला सरकार के लिए संकट

Aman Samachar

ठाणे शहर में 193 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले , 5 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

 कोल्ड मिक्स पद्धति से सडकों के गड्ढों की भराई का कार्य शुरू

Aman Samachar

ठाणे जिले में रात 8 बजे तक 29,000 नागरिकों का टीकाकरण

Aman Samachar

रोटरी ने बांटीं दीपावली पर दिव्यांगों को कृतिम पैर व वील चेयर

Aman Samachar

भिवंडी में भाजपा जनसंपर्क कार्यालय का सासंंद कपिल पाटील ने किया उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!