Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फ़्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने मुंब्रा में किया विरोध प्रदर्शन 

ठाणे [ युनिस खान ]  फ्रांस में एक टीचर ने पैगंबर मोहम्मद का कारटून बनाने वाले टीचर का समर्थन और इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ने को लेकर पूरी दुनिया में  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के विरुद्ध नारजगी है। आज मुंब्रा में
 फ्रांस राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कलर लोगों ने उनके पोस्टर पर चप्पल बरसाया है।  मुंब्रा नगर सेवक अशरफ पठान शानू और रिकॉर्ड फेडरेशन की ओर से फ्रांस के राष्ट्रपति के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। दारुल फलाह मस्जिद के पास प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाये , इस्लाम आतंकवाद से नाता नहीं रखता, मोहम्मद पैगंबर अमन के पैगंबर थे, दुनिया में शांति  फैलाने आए थे, इस तरह के नारे लगाए और फ्रांस के राष्ट्रपति यौम आतंकवादी हो , तुम किसी मजहब को आतंकवाद कैसे घोषित कर सकते हो इस तरह नारेबाजी कर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसे दौरान नगर सेवक अशरफ पठान शानू ने बताया कि हम आज देख रहे हैं कि भारत में भी एमपी और यूपी के सीएम ने फ्रांस के विरोध में प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी दी है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हम हर जगह प्रदर्शन करेंगे जब तक के गुस्ताख ए रसूल माफी नहीं मांग लेते आप उसके बदले में हम पर चाहे एफ आई आर करो *चाहे जान क्यों न चली जाए* लेकिन गुस्ताख ए रसूल बर्दाश्त नहीं करेंगे। शानू पठान ने कहा दुनिया भर में आतंकवादी हमले हो रहे हैं कहीं मस्जिद में भी गोलियां चली कहीं चर्च में चली तो क्या आप हर हमला करने वालों को उनके धर्म से जोड़ कर देखोगे।  उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में आतंकवाद को बढ़ावा देने या कोई भी धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता हर धर्म दुनिया में अमन और शांति का पैगाम लेकर आया है। आप अमन और शांति इस दुनिया में कायम रहने दो। शानू पठान ने कहा कि किसी भी दौर में किसी ने भी आज तक पैगंबर मोहम्मद की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की है और न ही आगे की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

दिवाली के अवसर पर सामाजिक संस्था शिवशांति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने साफ़ किया तालाब

Aman Samachar

धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलते ही जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव व सेनेटायजर किया गया 

Aman Samachar

5 तोते, दुर्लभ16 ब्लैक स्तर कछुओं को मुक्त कराके ठाणे वन विभाग ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार 

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश से आकर मुंब्रा में विधायक की पत्नी ने मुस्लिम भाई को राखी बाँधकर देश की सुरक्षा का माँगा सहयोग

Aman Samachar

31 मई तक पंजीकरण कराने वाले घरेलू कामगारों को सरकारी लाभ दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023’ मनाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!