Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने क्रेडिट को सभी के लिए कैंपेन की शुरुआत की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश में विविधतापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली नन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी, केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (CGCL), ने क्रेडिट को सभी के लिए सुलभ बनाने के अपने वादे को दोहराते हुए, आज अपने ब्रांड कैंपेन ‘फ़र्ज़ निभाते हैं’ को लॉन्च किया है।विभिन्न चैनलों के लिए तैयार किया गया यह ब्रांड कैंपेन आम लोगों की ज़िंदगी से जुड़ा, भावनात्मक और उपयोगी है, जिससे जाहिर होता है कि कंपनी देश में लोन की जरूरत वाले उन सभी लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है, जो बैंकिंग की सुविधाओं से वंचित हैं।

        रिडिफ़्यूज़न द्वारा तैयार किए गए इस कैंपेन में CGCL की पेशकश को दिखाया गया है, जो मानवीय मूल्यों पर आधारित होने के साथ-साथ ब्रांड के समावेशी विकास के मिशन को साकार करते हैं।’फ़र्ज़ निभाते हैं’ कैंपेन की 2 फिल्मों में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर एवं मशहूर अभिनेता, पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार निभाएंगे, जिसमें कंपनी के एमएसएमई लोन और गोल्ड लोन प्रोडक्ट्स को दिखाया गया है। सभी चैनलों के लिए एक साथ तैयार किए गए इस कैंपेन में दर्शकों के बीच अपनी पैठ बनाने, विजिबिलिटी और उसके प्रभाव पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसे टीवी, ओटीटी और यूट्यूब पर पेश किया जाएगा। ब्रैंड के इस कैंपेन में डिजिटल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर चलाई जाने वाली गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा।ब्रैंड ने सोशल मीडिया पर इनफ्लुएंसर स्तर की गतिविधि के ज़रिये अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बनाई है।

      इस ब्रांड कैंपेन के पीछे की सोच के बारे में बात करते हुए, केप्री ग्लोबल के ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, श्री बसंत धवन ने कहा, “फ़र्ज़ निभाते हैं कैंपेन हमारे व्यवसाय के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों को तो दर्शाता ही है, साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह कैंपेन लोगों को बुनियादी तौर पर हालात को संभालने में सक्षम बनाने की हमारी काबिलियत को भी उजागर करता है, जो विकास को आगे बढ़ाने के साथ-साथ हमारे ग्राहकों के बीच भरोसा जगाता है। हम इस बात पर यकीन रखते हैं कि, समाज को तरक्क़ी करने के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध कराना और इन अवसरों को बढ़ाने के लिए बेहद सहज तरीके से लोन उपलब्ध कराना हमारा फ़र्ज़ है। हमने कई टचपॉइंट्स के साथ इस कैंपेन की शुरुआत की है और हमें पूरा यकीन है कि यह हमारे ब्रांड मेट्रिक्स को आगे बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाएगा।”

संबंधित पोस्ट

रईस हाई स्कूल में आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन 

Aman Samachar

ओटीएम मुंबई – पहली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व्यापार प्रदर्शनी में महामारी के बाद पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Aman Samachar

देश की बिजली वितरण कंपनियों में महाराष्ट्र को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य उपयोगिता’ पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

मानसून से पूर्व सभी कार्यों को समय को समय से पूरा करने के निर्देश

Aman Samachar

अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु ,  टीएमटी बस चालक गिरफ्तार 

Aman Samachar

उत्तर व पश्चिम भारत के राज्यों में आक्सीजन प्लांट लगाएगी केंद्र सरकार

Aman Samachar
error: Content is protected !!