Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा सिर्फ़ 30 मिनट में बहुत ही आसानी से गृह और कार ऋण की मंजूरी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने #Loans With out Drama विज्ञापन अभियान के शुभारंभ की घोषणा की। इस विज्ञापन अभियान में फिल्म के दो बेहद लोकप्रिय किरदारों के माध्यम से बड़े ही मनोरंजक रूप से बताया गया है कि, बैंक ऑफ़ बड़ौदा से डिजिटल माध्यम से गृह ऋण या कार ऋण के लिए आवेदन करना और सिर्फ़ 30 मिनट* में मंज़ूरी पाना कितना आसान है।

         #LoansWithoutDrama कार और गृह ऋण अभियान में इस वास्तविक सच्चाई को सामने लाने पर ध्यान दिया गया है कि, आम तौर पर खरीदारों को हाल की अपनी खरीदारी के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को थोड़ा रोचक रूप से बताना अच्छा लगता है। वे अपनी बातों को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं और एक मनोरंजक रूप से इसके बारे मेन बताते हैं। इस विज्ञापन के अंत में उस वक़्त एक नया मोड़ आता है, जब यह पता चलता है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के डिजिटल ऋण के लिए मंज़ूरी पाना सचमुच बहुत आसान है – सिर्फ़ 30 मिनट में सहजता से या बाधारहित के ऋण की मंज़ूरी मिल जाती है। इस विज्ञापन में आज के जमाने के ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों को भी दर्शाया गया है, जिनके पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरह भरोसेमंद साथी मौजूद है।

       असीम संभावनाओं और दर्शकों के बढ़ते उम्मीद को देखते हुए, #LoansWithoutDrama गृह और कार ऋण TVCs को वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण के दौरान लॉन्च किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा WPL का सहयोगी मीडिया प्रायोजक है। भारत की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं, विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने तथा उनके साथ लंबे समय तक बनाए रखने के अपने बुनियादी सिद्धांत के अनुरूप ही बैंक WPL को समर्थन दे रहा है। संयोगवश, देश की एक युवा और होनहार खिलाड़ी तथा बैंक की ब्रांड एंडोर्सर, शेफाली वर्मा भी WPL के पहले चरण में खेलने वाली स्टार क्रिकेटरों में शामिल हैं।

       इस अवसर पर श्री वी.जी. सेंथिलकुमार, उप-महाप्रबंधक, प्रमुख – विपणन एवं ब्रांडिंग, बैंक ऑफ बड़ौदा,ने कहा, “आम तौर पर लोग यही मानते हैं कि ऋण के लिए आवेदन करना बड़ा ही जटिल काम है, जिसमें ऋण  लेने के लिए व्यक्ति को एक लंबी और धीमी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हम इस सोच को बदलना चाहते थे और यह दिखाना चाहते थे कि बैंक ऑफ बड़ौदा कार एवं गृह ऋण की प्रक्रिया वाकई में बेहद आसान है। हम दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इस बात को बड़े मनोरंजक और रोचक तरीके से पेश करना चाहते थे। आज के दौर में ग्राहक एक ऐसे वित्तीय भागीदार की तलाश में हैं, जो न केवल उन्हें अपने सपनों और आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाए, बल्कि उन्हें इसे तुरंत, सहज तरीके से और बाधारहित प्राप्त करने में भी सक्षम बनाए। एक प्रकार से  देखा जाए तो, बैंक ऑफ बड़ौदा का #LoansWithoutDrama उनकी फाइनेंसिंग से जुड़ी हर सा, समस्या का हल है।”

 

संबंधित पोस्ट

सिद्धेश्वर तालाब इलाके को झोपड़पट्टी को कलस्टर योजना में शामिल करने से सैकड़ो परिवारों को मिलेगा अधिकृत घर

Aman Samachar

ठाणे जिले में एचआईवी प्रसार दर और सकारात्मकता दर में कमी आई

Aman Samachar

बॉलीवुड हब के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड – उत्तराखंड पर्यटन मंत्री

Aman Samachar

जिले का दसवीं वार्षिक परीक्षा परिणाम 99.28 फीसदी , मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र अव्वल

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा में ठेका श्रमिकों की वेतन संबंधी समस्या का समाधान जल्द – श्रम मंत्री आकाश फुंडकर

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में 11 निजी अस्पतालों समेत 51 आरोग्य केन्द्रों में कोरोना टीकाकरण शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!