Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़वीडियो

डोंबिवली एमआयडीसी की शक्ति प्रोसेस कंपनी में लगी भीषण आग

कल्याण [ युनिस खान]  ठाणे जिले के डोंबिवली एमआयडीसी की शक्ति प्रोसेस कंपनी में आज शाम आग लग गयी ,संयोग से जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से आस पास के रिहायशी इलाके में रहने वाले परिवारों में हडकंप मच गया। अग्निशमन दल के छः  वाहनों  व आठ निजी टैंकरों की मदद से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया जिससे आग बढ़ने से रोक लिया गया।

                मिली जानकारी के अनुसार डोंबिवली पूर्व एमआयडीसी , खांबाल पाडा ,  90 फुट रोड की शक्ति प्रोसेस कंपनी में शाम 5 बजकर 50 मिनट पर आग लग गयी। जी प्लस टू   मंजिली कंपनी में कपडा बनाने का काम होता जिससे भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  आग को समय रहते नियंत्रित कर लेने से भारी आसपास के रिहायशी इलाके में बढ़ने से  रोकने में सफलता मिल गयी है।

संबंधित पोस्ट

 हैप्पी संडे स्ट्रीट के आयोजन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी किए नृत्य 

Aman Samachar

ब्रेनली के सर्वे से यह बात सामने आई कि, नई पीढ़ी के युवाओं के लिए करियर सबसे बड़ी प्राथमिकता 

Aman Samachar

पुष्पा गणेश बोहाड़े जिला परिषद की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

Aman Samachar

भिवंडी के एक पावरलूम कारखाने में लगी भीषण आग से पूरा कारखाना जलकर खाक

Aman Samachar

बर्ड फ्लू के बारे में जिला प्रशासन सतर्क ,अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई – जिलाधिकारी

Aman Samachar

बगैर निर्माण सड़क के लिए 8 करोड़ के बिल का भुगतान, ठाणे मनपा में स्मार्ट भ्रष्टाचार – डॉ जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar
error: Content is protected !!