Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

सिक्किम में हुई दुर्घटना में एक परिवार चार लोगों समेत पांच लोगों की मृत्यु

 नेपाल में विमान में एक ही परिवार के चार लोग लापता 
ठाणे [ युनिस खान ] सिविल अस्पताल के सामने रहने वाले पुनमिया परिवार के चार सदस्यों समेत ठाणे के पांच लोगों की सिक्किम में हुई दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है। शनिवार शाम को एक वाहन के खाई में गिरने की दुर्घटना हुई है। वहीं दूसरी ओर पर्यटन के लिए नेपाल गए ठाणे के त्रिपाठी परिवार के चार सदस्यों को लेकर जा रहे विमान के लापता होने का खुलासा हो गया है। दुर्घटना में  पांच लोगों की मृत्यु होने व दूसरी दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों के गायब होने की घटना हुई है।  जैन सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र जैन ने कहा कि सिक्किम में गए पुनमिया परिवार के सदस्यों और अमित परमार के शवों को सोमवार को ठाणे लाया जाएगा और मंगलवार को उनके शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
           दिवंगत सुरेश पुनमिया ठाणे शहर की ओशो महावीर बिल्डिंग निवासी अपनी पत्नी तोरण, बेटी हीरल (14) और बेटी देवांशी (10) के साथ सिक्किम सैर करने गए थे। शनिवार शाम को अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले सुरेश पुनमिया की कार की दुर्घटना हो गयी। जिसमें  सुरेश पुनमिया परिवार के चार सदस्य व उनके साथ कार में सवार अमित परमार भी मृत्यु हो गयी।  पहले अमित परमार दूसरी कार में बैठे थे लेकिन कार रुकने के बाद अमित पुनमिया के साथ कार में सवार हो गए जिससे उनकी भी मृत्यु हो गयी।  हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
          एक अन्य घटना में माजीवाडा की रुस्तमजी इलाके में रहने वाले अशोक त्रिपाठी परिवार के चार सदस्य एक विमान दुर्घटना में लापता हो गए हैं। जिसमें अशोक त्रिपाठी (54), वैभवी बांदेकर-त्रिपाठी (51), पुत्र धनुष त्रिपाठी (22) और बेटी ऋतिका त्रिपाठी (18) अभी भी लापता हैं।  ये सभी टूरिज्म के लिए नेपाल गए थे।  नेपाल के पोखरा से उन्होंने दूसरे गंतव्य के लिए उड़ान पकड़ी । कपूरबावड़ी पुलिस को सूचना मिली कि विमान में ठाणे के चार नागरिक लापता है।  [ फोटो में पुनमिया परिवार ]

संबंधित पोस्ट

मनपा वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी पद पर कनिष्ठ डॉक्टर की नियुक्ति से आरोग्य यंत्रणा चरमराई

Aman Samachar

लोक अदालत से ग्राम पंचायतों का 91 लाख 83 हजार 616 रुपए बकाया वसूल 

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के मरीजों को उच्च दर्जे की उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा कटिबद्ध – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक का रिटेल लोन में विशेष दीवाली आफर

Aman Samachar

आशीर्वाद स्कूल में शिवसेना शहर प्रमुख प्रसाद पाटील ने किया खेल महोत्सव का शुभारंभ

Aman Samachar

इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट के दिग्गज WinZO ने एनसीआर बेस्ड गेमिंग स्टूडियो UPSKILLZ GAMES से मिलाया हाथ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!