Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे आयुक्तालय क्षेत्र में 30 अप्रैल से 14 मई तक निषेधाज्ञा लागू 

ठाणे [ युनिस खान , 29 अप्रैल 2021] पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में विविध राजनितिक , सामाजिक संगठनों के आन्दोलन , सभा ,त्यौहार व जयंती को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गयी है। 30 अप्रैल की मध्यरात्रि से 14 मई की रात 12 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर ने कहा है आदेश को भंग करने वालों के खिलाफ महाराष्ट पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 135 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

            आयुक्तालय क्षेत्र में विविध राजनितिक , सामाजिक संगठन की ओर से जनता की मांगों को लेकर आन्दोलन ,प्रदर्शन , घेराव ,सभा , भूखहड़ताल के आयोजन की आशंका है। आयुक्तालय क्षेत्र में विविध मुद्दों को लेकर आन्दोलन शुरू है। 10 मई को शब ए कदर , 13  को शिव जयंती ,14 मई को रमजान ईद , अक्षय तृतीया ,,छत्रपति संभाजी राजे जयंती ,आदि त्यौहार व उत्सव होने वाले हैं। जिए देखते हुए शांति व सुव्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 37 [1 ] व [3] के तहत जन , वित्त सुरक्षा एवं क़ानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की जा रही है। इस दौरान किसी प्रकार के शास्त्र लेकर घूमना , प्रदर्शन , आन्दोलन , जुलुस निकालने , भाषण देने व पांच व्यक्ति से अधिक एकत्र होने पर रोक लगा है। इसमें सरकारी नौकरी ,वरिष्ठों के आदेश प्राप्त लोगों को छूट है। इसी तरह विवाह , अंतिम संस्कार व यात्रा , सरकारी ,अर्ध सरकारी संस्था , कोर्ट , कचेहरी में जमा लोग ,सरकारी संस्था ,शैक्षणिक संस्था में जमा लोग व पुलिस की अनुमति से होने वाले कार्यक्रम को अलग रखा गया है।

संबंधित पोस्ट

चक्रवाती तूफान से दर्जनों पेड़ गिरने से आधा दर्जन वाहन व कई घर क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 57 वीं छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न 

Aman Samachar

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ रचाया विवाह , विवाह में 18 लोग हुए शामिल

Aman Samachar

डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी शराब के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

Aman Samachar

सबसे बड़े बैडमिंटन स्टेडियम्स में टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा स्कूल के छात्रा ने राज्यस्तरीय पठन प्रतियोगिता जीती

Aman Samachar
error: Content is protected !!