Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ रचाया विवाह , विवाह में 18 लोग हुए शामिल

मुंबई [ युनिस खान ]  हिन्दी फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ शुक्रवार को हिमांचल प्रदेश के अपने निवास एकदम सादगी के साथ विवाह रचा लिया है।  मंडी जिले अपने निवास गौहर में विवाह रचाने के बाद सोशल मिडिया पर उन्होंने मेंहदी व विवाह का फोटो शेयर कर फैन्स को जानकारी दिया है।

हिमांचल प्रदेश के विलासपुर जिले की मूल निवासी यामी गौतम और आदित्य धर ने कोरोना प्रतिबंधक नियमों का पालन करते हुए बगैर किसी धूम धड़ाके के सादगी के विवाह रचा लिया है। विवाह में वर पक्ष के 5 लोगों समेत कुल 18 लोगों के शामिल होने की खबर है। यामी गौतम की हिट फिल्म उरी का निर्देशन आदित्य ने ही किया है। यामी गौतम जल्द ही फिल्म भुत पुलिस में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान ,अर्जुन कपूर , जैकलिन फर्नांडिस भी हैं।  सोशल मिडिया पर विवाह और मेंहदी के फोटो शेयर करने बाद फिल्म क्षेत्र और उनके चाहने वाले बधाई दे रहे है।

संबंधित पोस्ट

जिले में वज्रेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम , 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा

Aman Samachar

महाराष्ट्र – गुजरात सीमा पर मनोर में बना भगवान परशुराम का पहला मंदिर 

Aman Samachar

पीएनबी ने पेश किया “नया पीएनबी वन”-वित्तीय समावेशन समाधानों के लिए समग्र सेवा डिजिटल प्लेटफॉर्म

Aman Samachar

सुप्रीम कोर्ट से आर्थिक दुर्बल स्वर्णो के 10 फीसदी आरक्षण को हरी झंडी मिलने पर जश्न 

Aman Samachar

पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म बाझिन का मुहूर्त धूमधाम से हुआ संपन्न

Aman Samachar

मध्य रेल की  5 वीं और 6 वीं लेन का उद्घाटन और नई उपनगरीय रेलवे सेवाओं का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!