
ठाणे ( यूनिस खान ) भिवंडी निजामपुर मनपा व ठाणे जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गाजानगी हॉल,कोमनपाड़ा में इंटर स्कूल एंड कॉलेजिएट कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भिवंडी तहसील के 27 स्कूलों के कुल 620 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 14,17और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी के विद्यार्थियों ने फ्रीस्टाइल तथा ग्रीको-रोमन कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11स्वर्ण,17 रजत और 20 कांस्य पदक प्राप्त किए और संस्था का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों को जाकिर अंसारी, मुसय्यब मोमिन और अख्तर मोमिन ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर केएमई सोसायटी के अध्यक्ष अलमाज़ फकीह, महासचिव दानियाल काज़ी, कोषाध्यक्ष फहाद बुबेरे, स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन दानिश मदू,रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के चेयरमैन यासर तातली, प्रधानाचार्य ज़िया-उर-रहमान अंसारी तथा समस्त स्टाफ ने सभी सफल खिलाड़ियों और उनके मार्गदर्शकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की।


