Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े बैडमिंटन स्टेडियम्स में टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील को गुवाहाटी में बीएआई नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर बैडमिंटन के विनिर्माण में दिए हुए लक्षणीय योगदान की घोषणा करते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है। भारत में बैडमिंटन की सुविधाओं के विकास में यह स्टेडियम एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो खिलाडियों और दर्शकों दोनों को आधुनिकतम सुविधा के लाभ प्रदान करता है। 21000 स्क्वायर मीटर डबल स्किन रूफिंग की आपूर्ति करके टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील ने भारत के सबसे बड़े बैडमिंटन स्टेडियम्स में से एक के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। असम के माननीय मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज इस स्टेडियम का उद्घाटन किया ।

LYSAGHT KLIPLOK® 700 प्रोफाइल कन्सील्ड रूफ और वॉल क्लैडिंग सिस्टम्स की आगे की पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है। मार्केट में मौजूद अन्य प्रोफाइल्स के मुकाबले यह नया रूफिंग समाधान सर्वोत्कृष्ट अपलिफ्ट परफॉर्मेंस और अधिक चौड़े स्पैन प्रस्तुत करते हैं। देखने में बहुत ही आकर्षक बोल्ड रिब्स के साथ मज़बूती और टिकाऊपन का प्रतीक है।

श्री.सी आर कुलकर्णी, वाईस प्रेसिडेंट-सोल्यूशन्स बिज़नेस, टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील ने कहा,”टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील ने गुवाहाटी में नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर बैडमिंटन के लिए अपनी उत्कृष्ट आधुनिक डबल स्किन रूफिंग की आपूर्ति करके, विनिर्माण उद्योग की नयी-नयी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया है। भारत में वैश्विक स्तर की खेल सुविधाओं के विकास में योगदान देते हुए कंपनी को बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हमें उम्मीद है कि देश भर के बैडमिंटन प्रेमियों के लिए यह स्टेडियम एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।”

भारत में स्टेडियम्स और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सेस के लिए कई दूसरी ऑर्डर्स के साथ, टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील खेल सुविधाओं के विनिर्माण में नयी क्रांति लाने के लिए तैयार है।

संबंधित पोस्ट

बिजली बिल का भुगतान न करने वालों को नोटिस देने के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा निकालकर महावितरण कार्यालय ताला लगाने का किया प्रयास 

Aman Samachar

एक आवारा पागल कुत्ते से एक दिन में 34 लोगों को काटकर मचाया दहशत 

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में कॉलेज बॉय के किरदार में दिखेंगे अभिनेता विवेक कटारिया

Aman Samachar

बिजली का पोल गिरने से मृत युवक की पत्नी को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Aman Samachar

संचारबंदी के नियमों का उलंघन करने वालों से मनपा ने वसूले 24 लाख 83 हजार रूपये से अधिक दंड

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में जश्ने आजादी के अवसर पर निबंध लेखन एवं चित्रकला स्पर्धा का आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!