Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी शराब के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

ठाणे ( युनिस खान ) राज्य उत्पाद शुल्क के उड़न दस्ते ने गोवा निर्मित विदेशी ब्रांड की 1 करोड़ 56 लाख 63 हजार 800 रुपए कीमत की शराब पकड़ा है। तस्करी की शराब लेकर जा रहे टाटा टेंपो चालक मोहम्मद शमशाद सलमानी को को उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर तस्करी के रैकेट की जांच शुरू कर दी है।

      राज्य आबकारी विभाग को एक विश्वसनीय गोपनीय मुखबिर से मिली सूचना मिली। जिसके आधार पर, खारेगांव से ठाणे की ओर जाने वाली सड़क पर  03 सितंबर को 06:20 बजे, टाटा कंपनी के छह पहिया वाहन टेम्पो क्रमांक DD-01-A-9017 को रोककर उड़न दस्ते के अधिकारियों ने तलाशी ली। उक्त वाहन के अंदर विदेशी शराब (गोवा राज्य में निर्मित) कुल 1400 पेटी विदेशी शराब मिली। इस मामले में टाटा कंपनी का छह पहिया टेम्पो क्रमांक डीडी-01-ए-9017 और 1,56,63,800/- रुपये मूल्य की शराब वाहन समेत जब्त कर लिया गया है और मोहम्मद समशाद सलमानी (चालक) नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

       उक्त कार्रवाई एम.पी. धनशेट्टी, निरीक्षक, राज्य आबकारी, उड़नदस्ता क्रमांक 1, ठाणे, एन.आर. महाले, उप-निरीक्षक, एस.आर. मिसाल, उप-निरीक्षक, राज्य आबकारी, उड़नदस्ता क्रमांक 1, ठाणे, बी.जी. थोरात, सहायक उप-निरीक्षक, पी.एस. नागरे , पी.ए. महाजन, वी.के. पाटिल , श्रीमती एस.एस. यादव ,  एम. जी. शेख आदि शामिल थे। उक्त अपराध की आगे की जांच प्रवीण तांबे , अधीक्षक, राज्य उत्पाद शुल्क, ठाणे के मार्गदर्शन में महेश प्रकाश धनशेट्टी, निरीक्षक, राज्य उत्पाद शुल्क, उड़न दस्ता क्रमांक 1, ठाणे कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

अनधिकृत वाहन पार्किंग व अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ राकांपा ने की कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

आवश्यक कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

पीएनबी ने रुपे की साझेदारी में शुरु किया पतंजलि के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

Aman Samachar

डेंगू, मलेरिया को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी निवारक उपायों पर मनपा का जोर

Aman Samachar

समाजवादी नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे

Aman Samachar

 घोड़बंदर रोड के गड्ढ़ों से हो रही ट्राफिक की समस्या पर मनसे ने जताया रोष

Aman Samachar
error: Content is protected !!