Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अतिधोखादायक इमारतों में रहने वाले परिवारों को स्थानांतरित करने का नगर विकास मंत्री ने दिया निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] अतिवृष्टि की आशंकाओं को देखते हुए ठाणे , पालघर जिले की आपात कालीन तैयारियों का जायजा लेते हुए नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कोविड सेंटर समेत अस्पतालों की बिजली की अखंडित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अतिवृष्टि के मद्देनजर अतिधोखादायक इमारतों में रहने वाले परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित करने एवं टीडीआरएफ की तर्ज पर रेस्क्यू दस्ता स्थापित करने का निर्देश दिया है।

हवामान विभाग की ओर से 9  – 13  जून के दौरान भारी वर्षा व अतिवृष्टि का संकेत दिया है।  जिससे चलते प्रशासन पहले से सतर्क है।  आज मानसून की पहली बारिश में स्थिति व पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर विकास मंत्री व ठाणे के पालकमंत्री शिंदे ने जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक की।  जिसमें जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर , ठाणे मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा , नवी मुंबई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ,  जिले की सभी मनपा के आयुक्त , निवासी उप जिलाधिकारी डा शिवजी पाटील ,एमएमआरडीए , एमएसआरडीसी , पीडब्ल्यूडी ,मध्यरेल ,एमएसईबी आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। पालकमंत्री शिंदे ने ठाणे मनपा के टीडीआरएफ की तर्ज पर  रेस्क्यू दस्ता गठित करने जिले की सभी महानगर पालिकाओं को निर्देश दिया है। उन्होंने महाड और उल्हास नगर इमारत दुर्घटना में बचाव के लिए सफलतापूर्ण कार्य का हवाला देते हुए टीडीआरएफ की तर्ज पर अन्य महानगर पालिकाओं को इसी तरह दस्ते गठित करने का निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

मनपा की पांच विशेष समितियों के नवनिर्वाचित सभापतियों में चार महिलाऐं 

Aman Samachar

आईटीआई द्वारा आयोजित कॅरियर मार्गदर्शन शिविर में 350 विद्यार्थी सहभागी 

Aman Samachar

2050 तक भारत के फलते-फूलते रियल एस्टेट क्षेत्र की संभावनाएं –  अमित चोपड़ा

Aman Samachar

वसई विरार मनपा से 29 गाँव अलग करने संबंधी सुझाव व आपत्ति 25 नवम्बर तक आमंत्रित 

Aman Samachar

अमन शांति का पैगाम देने वाला शहर बन गया है भिवंडी –  डीसीपी योगेश चव्हाण

Aman Samachar
error: Content is protected !!