Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा आयुक्त ने बूस्टर डोस लेकर योजना का किया शुभारम्भ

 भिवंडी [ युनिस खान ] शासन के निर्देशानुसार कोरोना प्रतिबंधात्मक योजना के तहत भिवंडी मनपा द्वारा बूस्टर डोज की शुरुआत शुरू की गई है। मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने मुख्यालय में बूस्टर डोज लेकर योजना का शुभारंभ करते हुए हेल्थ, फ्रंट वर्कर सहित 60 वर्ष आयु के लोगों सहित शुगर आदि बीमारियों से पीड़ित लोगों से बूस्टर डोज लेने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर मनपा वैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर कारभारी खरात, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी हर्षला पष्टे सहित अन्य अधिकारी वर्ग उपस्थित थे।
               गौरतलब है कि बूस्टर डोज के शुभारंभ के उपरांत आयुक्त सुधाकर देशमुख ने मीडिया कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों का पूर्णतया पालन करना चाहिए। मुंह पर मास्क, 3 मीटर की दूरी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने सहित कोविड टीकाकरण लेना आवश्यक है। आयुक्त देशमुख नें लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि टीकाकरण से शरीर में कोई दुष्परिणाम नहीं होता बल्कि शरीर में रोग प्रतिरोधात्मक शक्ति बढ़ती है। शासन के अत्यावश्यक सेवा में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को कोरोना से पूर्णतया बचाव के लिए बूस्टर डोज लेना बेहद आवश्यक है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

राजीव गांधी उडानपुल समेष शहर की सड़कों की खस्ताहाल के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

दो दिन में शहर के 29 हजार 352 नागरिकों का टीकाकरण – महापौर

Aman Samachar

फ्लेमिंगो के आवास की रक्षा के लिए उचित उपाय करने के लिए वन विभाग को सुझाव

Aman Samachar

भिवंडी में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार 

Aman Samachar

सरपंच के आमरण अनशन के बाद मालोड़ी टोलनाका पर टोल वसूली बंद 

Aman Samachar

पीएनबी अपने ग्राहकों को 12 दिसंबर, 2022 तक केवाईसी अपडेट के लिए किया आह्वान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!