Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कलवा, मुंब्रा, दिवा के अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का मनपा आयुक्त ने दिया आश्वासन

ठाणे [ युनिस खान ] कलवा , मुंब्रा ,दिवा के अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जायेगा।  इस आशय का आश्वासन मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने राकांपा नगर सेवकों को दिया है। उनके आश्वासन के बाद अधूरे कार्यों से नागरिकों को होने वाली समस्या काम होने की संभावना बढ़ गयी है।

गौरतलब है कि मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने एक दिन पहले नालों की सफाई व विकास कार्यो का निरिक्षण करने के लिए दौरा किया था।  उस समय कई विकास कार्य अधूरे मिले जिन्हे ठेकेदारों ने अधूरा छोड़ दिया था।  पठान ने अधूरे विकास कार्यों से नागरिकों को परेशानी होने के मुद्दे पर तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारीयों व ठेकेदारों में मिलीभगत का आरोप लगाया था।  उन्होंने चेतावनी दिया कि 15  दिनों में विकास कार्य पूरा नहीं कराए गए तो इसकी जांच कराने के लिए राज्य सरकार का दरवाजा खटखटाएंगे। आज विरोधी पक्षनेता पठान के नेतृत्व में राकांपा नगर सेवकों का प्रतिनिधि मंडल मनपा आयुक्त डा शर्मा से मुलाक़ात की। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने नगर सेवकों की शिकायत सुना और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया है। आयुक्त के साथ बैठक में पठान ने इलाके की समस्याओं को रखा उनके साथ मौजूद नगर सेवक , नगर सेविकाओं ने उनकी शिकायतों की अनसुनी किये जाने का मुद्दा उठाते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया। अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख के मार्गदर्शन ने विकास कार्यों को पूरा कराने का आयुक्त डा शर्मा ने आश्वासन दिया है।

संबंधित पोस्ट

शहर में कानून व सुव्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी –  योगेश चव्हाण

Aman Samachar

आदित्‍य बिरला फैशन एण्‍ड रिटेल और तरुण तहिलियानी ने मुंबई में 5 वें तस्वा स्टोर का किया भव्य उद्घाटन

Aman Samachar

पार्किंग स्थल बना शराबियों व नशेड़ियों का अड्डा , अप्रिय घटना की आशंका 

Aman Samachar

 नरवीर तानाजी लोक गणेशोत्सव मंडल की स्वास्थ्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने क्रेडिट को सभी के लिए कैंपेन की शुरुआत की

Aman Samachar

उर्दू चैनल मुंबई की इंटर कालजेट अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!