Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में 13 निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा

ठाणे [ युनिस खान ] शहर की माजीवाडा मानपाडा व कलवा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर मनपा ने 13 अनधिकृत निर्माण तोड़ दिए हैं। मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के आदेश के बाद मनपा ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।  इसके आगे सभी प्रभाग समिति क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाने वाली है।

                 गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं किये जाने के मुद्दे को उठाया था।  कांग्रेस की ओर से अनधिकृत निर्माण करने वालों को मदद करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पूर्व नगर सेवक व कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ने मनपा आयुक्त डा शर्मा को ज्ञापन देकर कोरोना काल में हुए अनधिकृत निर्माण की प्रदर्शनी लगाने व उसके लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग किया था। मनपा आयुक्त डा शर्मा के आदेश पर कासर वडवली में 8 अनधिकृत गले व एक रूम का निर्माण मनपा के दस्ते ने तोड़ दिया है।  इसी तरह बालकुम में एक इमारत के 3 अनधिकृत अतिरिक्त निर्माण , कलवा के एक निर्माण को तोड़ दिया है। मनपा अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त डा अनुराधा बाबर व सहायक आयुक्त सचिन बोरसे ने अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों की मदद से पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई किया है।

संबंधित पोस्ट

कोगोपोर्ट और आईआईएम अमृतसर ने ग्‍लोबल लॉजिस्टिक्‍स एवं फ्रेट मैनजमेंट में पोस्‍ट-ग्रेजुएशन का पहला बैच किया पूरा 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के 30 सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

Aman Samachar

एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नन्दलाल शर्मा हिमरत्न पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

रिकोह एशिया पैसिफिक ने मिनोशा इंडिया लिमिटेड को भारत में रणनीतिक साझीदार नियुक्‍त करने की घोषणा की

Aman Samachar

अमृता विश्वविद्यापीठम,टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स,२०२२ में विश्व में पचासवें स्थान पर 

Aman Samachar

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल योजना जल्द पूरा की जाए – जिलाधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!