Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 ठाणे मनपा के आपदा प्रबंधन दल में 79 पदों के सृजन को मुख्यमंत्री की मंजूरी

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे मनपा की आपदा प्रबंधन टीम में 79 पद सृजित करने के प्रस्ताव को आज राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंजूरी दी है . बढ़ते शहरीकरण और प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ की तर्ज पर उक्त रिस्पांस फोर्स को लागू करने के लिए ठाणे मनपा को मंजूरी दे दी है . इस संबंध में ठाणे मनपा ने आपदा प्रबंधन दल में द्वितीय व तृतीय श्रेणी में 79 पद सृजित करने का प्रस्ताव रखा था।
         सरकार ने ठाणे मनपा की स्थापना पर 880 पदों के सृजन को मंजूरी दी थी।  इनमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के पद शामिल थे, लेकिन आपदा प्रबंधन प्रतिक्रिया दल में पदों को शामिल नहीं किया। आपदा प्रबंधन दल में अब द्वितीय श्रेणी के कमांडेंट के एक पद, तृतीय श्रेणी के डिप्टी कमांडेंट के तीन पद और उत्तरदाताओं के 75 पद सहित 79 पद सृजित किए जाएंगे।  इसके लिए मनपा द्वारा 4.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आपदा के समय एनडीआरएफ की टीम के आने देरी को देखते हुए ठाणे मनपा ने एक दल को शहर में रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराया था .लेकिन एनडीआरएफ की तीनों टीमों को मुंबई में ही रहने का निर्णय लिया गया . ठाणे मनपा के तत्कालीन आयुक्त संजीव जायसवाल ने एनडीआरएफ की तर्ज पर टीडीआरएफ का गठन किया .टीडीआरएफ ने रायगढ़ जिले के महाड़ में बाढ़ व इमारत दुर्घटना के दौरान बचाव व राहत का कार्य किया जिसके लिए उसकी काफी सराहना हुई .मनपा क्षेत्र के बाहर भिवंडी व शहरों में इमारत दुर्घटना व आपदा के समय मनपा के टीडीआरएफ ने बचाव व राहत का कार्य कर अपनी उपयोगिता साबित किया है .

संबंधित पोस्ट

 कोरोना काल में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं की याद में वृक्षारोपण मुहीम शुरू 

Aman Samachar

रोटरी क्लब एवं श्री भैरव सेवा समिति के शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar

छः अनधिकृत निर्माण के खिलाफ की तोडू कार्रवाई , दो के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

नवीनीकृत उद्यान का सांसद के हाथों उद्घाटन

Aman Samachar

महावितरण कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर्स घोषित करने की मांगको लेकर आन्दोलन का संकेत

Aman Samachar

जलापूर्ति विभाग में इंजीनियरों के वेतन में अंतर दूर होगा- संजय केलकर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!