Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

निर्माता निर्देशक प्रभात राज अंतर्राष्ट्रीय गौरव रत्न अवॉर्ड से किए गए सम्मानित

रांची [ अमन न्यूज नेटवर्क ] झारखंड के जानें माने फिल्म निर्माता निर्देशक प्रभात राज इंदौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गौरव रत्न अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किए गए।इस कार्यक्रम का आयोजन इंफिनिटी होटल इंदौर में भारतीय मानव समाज सेवक संस्थान के बैनर तले किया गया।जिसके संयोजक विजय कुशवाहा एवं आयोजक आकांक्षा सिंह थे।
           इस कार्यक्रम में कोराना काल के योद्धाओं एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित विज्ञान, कला,चिकित्सा,साहित्य व फिल्म से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।उन्हीं में से एक रांची झारखंड के फिल्म निर्माता निर्देशक एवं लेखक प्रभात राज को फिल्म क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों के सम्मान में उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया। बॉलीवुड संगीतकार दिलीप सेन ने प्रभात राज को शॉल,मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसके साथ ही दिलीप सेन ने नवचर्चित ओटीटी मंच वाउ सिनेमा के शुभारंभ पर बधाई संदेश भी दिया।प्रभात राज को यह सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह उनका सम्मान नहीं बल्कि झारखंड सहित फिल्म क्षेत्र से जुड़े हर एक लोगों का सम्मान हैं और यह उनके साथ साथ झारखंड के लिए भी बड़े ही गौरव की बात हैं।

संबंधित पोस्ट

प्रैक्टिकली के फ्री ऑनलाइन समर वर्कशॉप के साथ, स्टूडेंट्स करेंगे फन  

Aman Samachar

श्री संदीप कुमार गुप्ता चेयरमैन-महानगर गैस लिमिटेड के रूप में नियुक्त

Aman Samachar

पुलिस के अत्याधुनिक ‘प्रहरी’ इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कमांड सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

ठाणे स्मार्ट सिटी के सिटीजन परसेप्शन सर्वे में वरिष्ठ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया

Aman Samachar

मधुमेह रोग से देश देश की बड़ी आबादी को बचाने के लिए सरकार से ठोस उपाय योजना लागू करने की मांग

Aman Samachar

ई-ट्रैक्टर किसानों के जीवन में क्रांति लाएगा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar
error: Content is protected !!