Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

कलवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल व ठाणे रेलवे स्टेशन के निकट पार्किंग प्लाजा के लिए जगह की मंजूरी

मुंबई [ युनिस खान ]  कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल व राजीव गांधी मेडिकल कालेज के निकट एसटी वर्कशाप की जमीन पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और ठाणे रेलवे स्टेशन के निकट एसटी स्टैंड की जगह में भूमिगत पार्किंग प्लाजा बनाने का  रास्ता साफ हो गया है। एसटी की दोनों जगह देने के लिए परिवहन मंत्री की मंजूरी मिल गयी है। इसके लिए नगर विकास मंत्री व ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे प्रयास कर रहे थे।

नगर विकास मंत्री शिंदे ने बताया कि कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल से सटे एसटी वर्कशाप के भूखंड का पुनर्विकास कर ठाणे मनपा के माध्यम से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के लिए हम प्रयास कर रहे थे।  इसके साथ ठाणे रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एसटी स्टैंड की जगह में भूमिगत पार्किंग प्लाजा बनाने का प्रयास था। आज मंत्रालय में नगर विकास मंत्री शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों परियोजनाओं का प्रारूप परिवहन मंत्री अनिल परब के समक्ष प्रस्तुत किया गया। परिवहन मंत्री परब ने दोनों जगह देने की मंजूरी देते हुए कहा एसटी की आवश्यकता के अनुसार प्रयाप्त जगह उपलब्ध करके विकसित करने में कोई आपत्ति नहीं है। जिसके अनुसार ठाणे मनपा और परिवहन विभाग के अधिकारी एकत्र बैठकर संशोधित प्रारूप प्रस्तुत करने पर सहमत हो गए हैं। शिंदे ने कहा कि ठाणे जिले मरीजों को उत्तम दर्जे की उपचार सेवा मुहैया कराने व ठाणे रेलवे स्टेशन से आने जाने वालों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने की दोनों योजना महत्वपूर्ण है।  दोनों योजना को पूरा करना आवश्यक था जिसके लिए आज परिवहन मंत्री परब न दोनों जगह देने के लिए मान्य कर लिया है। अब दोनों योजनाओं को आगे बढान संभव हो गया है।  बैठक में शिंदे के अलावा परिवहन मंत्री परब , नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव भूषण गगरानी ,ठाणे मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ,परिवहन विभाग के भूषण देसाई आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने अपने नेटवर्क को 300 अस्पतालों तक बढ़ाने के लिए जुटाए 650 करोड़ रूपये

Aman Samachar

मुंबई अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में श्री मां विद्यालय की महक पोकर और प्रज्ञा भगत का चयन 

Aman Samachar

भारत में 60% लोग अपने जीवनकाल के दौरान में पीठ के निचले हिस्से में तीव्र दर्द से हुए हैं पीड़ित

Aman Samachar

मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान सुबह शहर की सड़कों व विकास कार्यों के निरिक्षण के लिए किया दौरा

Aman Samachar

कारदेखो ने पुरानी कारों के लिए अपने दूसरे मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर का किया उद्घाटन

Aman Samachar

कोरोना में माता पिता को गवाने वाले 10 वीं , 12 वीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ़ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!