Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जमीन विवाद में हत्या पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व जमीन का पट्टा देने की बसपा ने की मांग

प्रतापगढ़ [ उप्र ] , थाना आसपुर देवसरा केडाही ग्रामसभा में जमीनी विवाद को लेकर भारत गौतम की निर्मम हत्या किए जाने की घटना की  बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल चंद गौतम ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यदि आसपुर देवसरा की पुलिस सजग रहती तो मृतक की जान बचाई जा सकती थी . श्री गौतम ने आगे कहा कि आसपुर देवसरा के इंस्पेक्टर मृतक को 3 दिन थाने में बैठाए रखें छूटने के बाद उसकी हत्या कर दी गई . श्री गौतम ने पुलिस अधीक्षक  प्रतापगढ़ से इन्स्पेक्टर के खिलाफ विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है . साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद व जमीन का पट्टा देने और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है . इस अवसर पर अशोक कुमार कोरी , कमलेश विश्वकर्मा , डॉक्टर सोमनाथ गौतम  , अखिलेश गौतम चंद्रशेखर , मनोज रजक , रवि शंकर गौतम , बृजेश चंद्र आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे .  श्री गौतम ने पीड़ित परिवार मृतक परिवार के घर एवं पोस्टमार्टम हाउस भी गए और मृतक परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है .

संबंधित पोस्ट

भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का ठाणे शहर में भव्य स्वागत कर निकाली गयी कलश यात्रा

Aman Samachar

दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की जिले में अधिक निधि लाने का प्रयास किया जाए – केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल

Aman Samachar

आज प्राथमिक स्कूल शुरू कर छात्राओं को गुलाब देकर महापौर ने किया स्वागत 

Aman Samachar

जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीण इलाके की पानी समस्या का लिया जायजा 

Aman Samachar

उद्योगों के सहयोग के चलते महाराष्ट्र निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य है – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

सफाई के अभाव में नाले में तब्दील होती कामवारी नदी को बचाने की उठी मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!