Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बढ़ती बिजली चोरी और घाटे से शील-मुंब्रा-कलवा में हो सकती है लोड शेडिंग

ठाणे [ युनिस खान ] अनधिकृत बिजली के उपयोग को रोकने व अधिकृत  कनेक्शन लेने के लिए टोरेंट पावर द्वारा बार-बार आवाहन किया गया है। इसके बावजूद अभी भी शील-मुंब्रा-कलवा क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं द्वारा बिजली की चोरी की शिकायतें आ रही है। इन उपभोक्ताओं द्वारा आमतौर पर दिए जाने वाले कारणों में से एक यह है कि वे अपने परिसर में पुराने जमा महावितरण पीडी मीटर बकाया के कारण नए कनेक्शन नहीं ले पाने का हवाला दे रहे हैं।
              आज भी उपभोक्ता इस कारण का हवाला दे रहे हैं,जबकि उपभोक्ताओं को विलासराव देशमुख अभय योजना के रूप में पुराने महावितरण पीडी बकाया को चुकाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। इस योजना का लाभ उठाकर उपभोक्ता अपने पुराने महावितरण पीडी मीटर बकाया पर 100% ब्याज माफी का लाभ उठा सकते हैं। बहुत कम लोगों ने इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बकाया राशि का भुगतान किया है।
           भीषण गर्मी से क्षेत्र में बिजली की खपत चरम पर है। क्षेत्र में टोरेंट पावर की बिजली का नुकसान बढ़ रहा है और 50 फीसदी की सीमा तक पहुँच गया है। अगर ऐसा ही चलता रहा, और लोग बिजली चोरी से बाज नहीं आए, तो इलाके में लोड शेडिंग लागू करना अपरिहार्य हो जाएगा। हम राज्य में बिजली की स्थिति से पहले से ही अवगत हैं।  महावितरण ज़्यादा नुकसान वाले क्षेत्रों में लोड शेडिंग पर विचार कर रहा है। ऐसे स्थिति में, जहां टोरेंट पावर उपलब्ध लोड की सूक्ष्म निगरानी के साथ एसएमके क्षेत्र का प्रबंधन कर रहा है; अगर लोग अनधिकृत बिजली के उपयोग से परहेज नहीं करते हैं टी महावितरण लोड शेडिंग प्रोटोकॉल के अनुसार शील-मुंब्रा-कलवा में लोड शेडिंग हो सकती है। इसलिए, हमें एक साथ, लोगों को बिजली चोरी से बचने  और अधिकृत बिजली कनेक्शन लेने की जरूरत है। नहीं तो कुछ बिजली चोरों के चलते पूरे क्षेत्र में नागरिकों को बिजली के लोड शेडिंग की समस्या का सामना करना पद सकता है।

संबंधित पोस्ट

विधानसभा अधिवेशन में अनधिकृत फेरीवालों और कंस्ट्रक्शन का मुद्दा उठेगा – संजय केलकर 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वीजा के साथ दो प्रीमियम डेबिट कार्ड, बॉब वर्ल्ड ऑपुलेंस और बॉब वर्ल्ड सेफायर लॉन्च किए

Aman Samachar

बीमा पॉलिसी उपहार में दें जो तुम्हारी रक्षा करते हैं उनकी रक्षा करो – फ्यूचर जनराली

Aman Samachar

ठाणे जिलाधिकारी के रूप में अशोक शिंगारे ने ग्रहण किया पद का प्रभार 

Aman Samachar

 शिवसेना के संजय म्हात्रे बने मनपा स्थायी समिती सभापति ,भाजपा-शिवसेना ने मिलाया हाथ

Aman Samachar

पीएनबी के कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लेकर सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!