Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना काल में सेवा देने वाले एसटी अधिकारी इंटक की ओर से सम्मानित 

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र एसटी वर्कर्स कांग्रेस इंटक की ओर से ठाणे विभाग के एसटी अधिकारियों का जिला इंटक अध्यक्ष सचिन शिंदे के हाथों कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया है।
इंटक अध्यक्ष शिंदे ने कहा कि जब पूरे राज्य में कोरोना लाकडाउन शुरू किया गया था, ठाणे विभाग में एसटी की सेवा जारी थी। ठाणे विभाग के एसटी कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना आपातकालीन समय में सेवा दिया और लोगों की मदद की। इसलिए यह सम्मान इंटक द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस छोटे से कार्यक्रम में, विनोद कुमार भालेराव, विभागीय नियंत्रक, परिवहन अधिकारी, रमेश बंदल, स्टाफ अधिकारी अमोल गुप्ते, नितिन आयरे, डिपो प्रबंधक, ठाणे जिला, परिवहन शाखा अधिकारी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष विजय तरमाले, सचिव शामराव भोईर, संयुक्त सचिव मनेश सोनकांबले, कोषाध्यक्ष सुभाष पवार, प्रचार प्रमुख रत्नपाल जाधव, पंढरीनाथ मुरकर उपस्थित थे। भालेराव ने इंटाक की इस पहल की सराहना की।

संबंधित पोस्ट

भूमि वर्ल्ड इंडस्ट्रीयल पार्क निजी जमीन पर , याचिकाकर्ता का आरोप बेबुनियाद – प्रकाश पटेल       

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल ने स्पुतनिक वी टीकाकरण अभियान किया शुरू

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ठाणे में स्वच्छता अभियान

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति दिल्ली बैंक द्वारा हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने पीएनबी ईज आउटलेट का उद्घाटन कर मनाया 76 वां स्वतंत्रता दिवस

Aman Samachar

 राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 9 अप्रैल को , ठाणे में जाने माने कवियों का होगा कविता पाठ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!