Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शेख इरफान अनवारुल हक बने राकांपा उद्योग व व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष 

भिवंडी [ एम हुसेन ] राकांपा महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेतृत्व तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नगर पालिका ,नगर परिषद के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदर्णीय सुभाषजी मालपाणी‌ की अध्यक्षता में महिला जनसंपर्क कार्यालय जुना जकात नाका पर स्थित पद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
              सदी के महानायक,शहंशाहे जजबात दिलीप कुमार को सर्वप्रथम पक्ष के पदाधिकारीयों की ओर से भावपुर्ण श्रद्धांजली अर्पित करके उनकी आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की गई । भिवंडी निजामपुर शहर मनपा का चुनाव होने वाला है जिसे ध्यान मे रखते हुए भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  अपनी रणनिति तय कर रही । इस संदर्भ में आदर्णीय सुभाष मालपाणी साहब द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा पक्ष के समर्पित कार्यकर्ता शेख इरफान अनवारुल हक को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उद्योग व व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पत्र तथा अफरोज गाजी सलाहुद्दीन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नगर पालिका /नगर परिषद कर्मचारी संगठना के कार्याध्यक्ष के पद हेतु नियुक्ति पत्र दिया गया है । इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं नें पुष्पगुच्छ देकर‌ शेख इरफान व अफरोज गाजी सलाहुद्दीन को  बधाई दी ।
ज्ञात हो कि श्री तिरुमल्लेश वेंकटेश चिम्मनी को पिछले माह 16 ता को राष्ट्रवादी नगर पालिका /नगर परिषद‌ के अध्यक्ष के पद का नियुक्ति पत्र महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव सम्माननीय गर्जे साहब के हाथों महाराष्ट्र भवन‌ बेलार्ड पियर में दिया गया था ।
     उक्त अवसर पर राष्ट्रवादी न पा /न परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जी मालपाणी ,अनिल मोरे  , महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले, वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी , पक्ष प्रवक्ता आरिफ अल्वी ,अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष एडवोकेट साजिद मोमिन  ,अध्यक्ष तिरुमल्लेश  ,समीर पटेल, मो‌ आसिफ खान के अतिरिक्त पक्ष के बहुत से पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का हुआ सत्कार

Aman Samachar

कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठान महामारी समाप्त होने तक होंगे बंद 

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण में पिता को गवाने वाले धनंजय सिंह ने राममंदिर निर्माण निधि में दिया एक लाख ,ग्यारह हजार का चेक 

Aman Samachar

आईटीआई द्वारा आयोजित कॅरियर मार्गदर्शन शिविर में 350 विद्यार्थी सहभागी 

Aman Samachar

आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने स्थानीय नेताओं से की चर्चा 

Aman Samachar

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का मुंबई में सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!