Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मूलभूत अधिकारों की मांग को लेकर भिवंडी में  श्रमजीवी संघटना ने निकाला मोर्चा

भिवंडी [ युनिस खान ]  देश आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मना रहा है वहीँ भूमीपूत्र आदिवासी समाज आज भी अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित है। सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए शासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए श्रमजीवी संघटना द्वारा भिवंडी उपविभागीय अधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया है। भिवंडी नदी नाका स्थित लोकमान्य तिलक घाट से निकाले गए विशाल मोर्चे में श्रमजीवी संघटना अध्यक्ष रामभाऊ वारणा, महासचिव बालाराम भोईर ,प्रदेश उपाध्यक्ष दत्तात्रय कोलेकर, जिलाध्यक्ष अशोक सापटे,जिला युवक अध्यक्ष प्रमोद पवार, तालुकाध्यक्ष सुनील लोणे के नेतृत्व में निकाले गए मोर्चे में भारी संख्या में स्त्री, पुरुष शामिल थे।
           गौरतलब हो कि मूलभूत अधिकारों की  मांगों को लेकर श्रमजीवी संघटना द्वारा विशाल मोर्चा निकाला गया। उपविभागीय अधिकारी बालासाहेब वाकचौरे को सौंपे गए ज्ञापन में  प्रमुखतः इको सेनसिटीव्हीटी जोन रद्द करने सहित आदिवासी गरीबों को अंत्योदय योजना का लाभ,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से वंचित राशन कार्ड धारक को भी अनाज देने, वन हक जमीन के मामलों का जल्द निस्तारण, आदिवासी परिवार को जमीन देने,खेती की सरकारी जमीन को आदिवासी के नाम करने व आदिवासी पाड़ा में बिजली, पानी,सड़क की सुबिधा मुहैया कराए जाने जैसी अन्य मांगे शामिल हैं। विशाल मोर्चे की वजह से करीब 2 घण्टे तक शहर का ट्रैफिक जाम हो गया था जिसे सुचारू करने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।

संबंधित पोस्ट

सड़क हादसों में मरने वालों में करीब 70 फीसदी पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप का निजी ब्रांड ‘कशिश’ उत्सव को अगले स्तर पर ले जाता सान्या मल्होत्रा ​​के साथ

Aman Samachar

मेडिका ने 3 कटी हुई अंगुलियों का सफलतापूर्वक किया प्रत्यारोपण 

Aman Samachar

100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों ने 2023 में 3,38,000 महिला कर्मचारियों को किया शामिल

Aman Samachar

ठाणे पूर्व कोपरी की पानी समस्या को लेकर महिलाओं ने मोर्चा निकालकर मनपा के गेट पर फोड़ा मटका 

Aman Samachar

शास्त्रीनगर में ओपन स्टेज का परिवहन मंत्री ने किया भूमि पूजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!