Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

शराब पीने के बाद विवाद में निजी कंपनी के सुरक्षा रक्षक की सहयोगी ने की हत्या

 भिवंडी [ एम हुसेन ]  एक निजी कंपनी में सुरक्षा रक्षक का काम करने वाले दो लोगों में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक ने अपने साथी के सिर पर पत्थर से प्रहार करके अपने सहयोगी की हत्या कर दिया । सूचना मिलते ही भिवंडी तालुका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनाम कर के पोस्टमार्टम  के लिए शव को आईजीएम उपजिला अस्पताल में भेज दिया है।
                   पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज श्रीवास्तव (19) एवं कौशल कुमार एलकुंदे गाँव स्थित जेएमसी प्रोजेक्ट में सुरक्षा रक्षक का काम करते थे, जिसके कारण दोनों सुरक्षा रक्षकों में मित्रता थी ।8 जुलाई की रात में दोनों ने शराब पी और पीने के दौरान दोनों में विवाद हो गया । यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सुरक्षा रक्षकों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। जिसमें कौशल कुमार ने पत्थर से नीरज श्रीवास्तव के सिर पर प्रहार कर दिया,सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह गिर गया । उसका उपचार कराने के बजाय कौशल कुमार वहां से फरार हो गया,जिसके कारण नीरज श्रीवास्तव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । इस मामले में भिवंडी तालुका पुलिस ने कौशल कुमार के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम भालसिंग कर रहे हैं ।

संबंधित पोस्ट

मार्निंग वाकिंग करने जा रही महिला की सोने की चैन व मंगलसूत्र खींचकर लुटेरे चम्पत 

Aman Samachar

रेनो काइगर ने भारत में 50,000 वें वाहन के निर्माण की उपलब्धि हासिल की 

Aman Samachar

ठाणे – भिवंडी के कशेली गाँव के मैदान में खुदाई में मिली ब्रिटिश कालीन 4 तोप

Aman Samachar

ठाणे शहर जिला कांग्रेस के सभी विंग को सक्रीय करने का प्रयास शुरू

Aman Samachar

खारघर हादसे में मृतकों के परिजनों को 25 लाख  रूपये व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें – नसीम खान

Aman Samachar

टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में नागरिक करें सहयोग –सुधाकर देशमुख.

Aman Samachar
error: Content is protected !!