Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

124 किन्नर लोगों का टीकाकरण व जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के लिए विशेष टीकाकरण मुहीम के तहत आज मनपा ने वाशी में 124 किन्नर लोगों का टीकाकरण किया है है। उपेक्षित व बेघर लोगों का टीकाकरण करने के लिए मनपा ने विशेष मुहीम के तहत विशेष टीका लगाने का कार्य शुरू किया है।

मनपा ने आज किन्नर लोगों के लिए लेट्स सेलिब्रेट फिटनेस के सहयोग से वाशी सेक्टर 1 में स्पेस स्टूडियो में विशेष टीकाकरण का आयोजन किया। इस दौरान वाईज एवं एलसीएफ सेवाभावी संस्था की ओर किन्नर लोगों को जीवन आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया गया है।  इसी तरह आज तुर्भे एम्आयडीसी क्षेत्र के रिकोंडा परिसर में जाकर 63 पुरुष व 37 महिलाओं को मिलाकर 100 लोगों इंदिरा नगर नगरी आरोग्य केंद्र के माध्यम से टीकाकरण किया किया गया है।  इसके पहले मनपा ने तुर्भे विभाग के इंदिरा नगर , डी वाय पाटील कारी एवं चुनाभट्ठी कारी इलाके में टीकाकरण किया है।  आगामी दिनों में चेतक स्टोन कारी , बबनशेठ कारी , राजलक्ष्मी कारी , साईं स्टोन कारी आदि इलाके के नागरिकों का टीकाकरण करने का नियोजन किया गया है। कोई भी घटक टीकाकरण से वंचित न रहे इसके लिए मनपा हर स्तर पर प्रयास कर रही है।  टीकाकरण  के बावजूद मास्क , सामाजिक दूरी व बार बार हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करने के लिए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

छः माह की गर्भवर्ती पत्नी को जिन्दा जलाने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शीघ्र शुरू करने क महापौर ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

मुख्यमंत्री शिंदे को टाइटेनिक बनाने की साजिश कर रहे हैं तथाकथित चाणक्य – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

भिवंडी पुलिस ने चार गजेडियों को किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

लाउडस्पीकर के बारे में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar

सिम्फनी लिमिटेड ने अनोखे कैंपेन में दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह और शिखर धवन को किया शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!