Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शीघ्र शुरू करने क महापौर ने दिया निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान ] 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण शुरू कराने का महापौर नरेश म्हस्के ने मनपा को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार मध्यांतर में 18 से 44 साल के उम्र वाले नागरिकों के लिए टीकाकरण मुहीम शुरू हुआ था। जिसमें कई लोगों ने कोवैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। उन्होंने कहा कि ऐसे लाभार्थियों के लिए तय 28 दिन की अवधि पार हो चुकी है। इनके लिए पुन: टीकाकरण शुरू किया जाना आवश्यक है।  
ठाणे सिविल अस्पताल ने भी 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में टीकाकरण शुरू कर दिया है। इस पृष्ठभूमि को देखते हुए ठाणे मनपा प्रशासन को इस आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण शुरू करने का निर्देश महापौर नरेश म्हस्के ने दिया है। 18 से 44 वर्ष की आयु के अधिकांश नागरिकों ने कोवैक्सिन की पहली खुराक ली है और आईसीएमआर के नियमों के अनुसार इन नागरिकों को 28 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर कोवैक्सिन की खुराक लेने की आवश्यकता होती है। वर्तमान में ठाणे में 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण नहीं शुरू है। ऐसे में पहली खुराक लेने वाले नागरिकों में भ्रम की स्थिति है कि वैक्सीन की दूसरी खुराक मिलेगी अथवा नहीं। महापौर नरेश म्हस्के ने कहा कि खुद नागरिक ही लगातार पूछ रहे हैं कि टीकाकरण कब से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि भ्रम को दूर करते हुए 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को वैक्सीन दी जाएगी। साथ ही टीकाकरण के उद्देश्य को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। इस संदर्भ में महापौर नरेश म्हस्के ने लिखित आदेश मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा को दिया है।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र की श्रम कल्याण योजना अनुकरणीय –  अनिल राजभर

Aman Samachar

दशहरा 2024 ठाणे की रियल इस्टेट के लिए सकारात्मक होगा – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

अमृता स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने लाइफ साइंसेज में एरिजोना विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

धूमधाम से संगीत उत्सव व सेमिनार संपन्न

Aman Samachar

कोरोना योद्धाओं को रोहिदास पाटील प्रतिष्ठान की ओर से किया सम्मानित

Aman Samachar

भाजपा स्लम सेल ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar
error: Content is protected !!