Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

छः माह की गर्भवर्ती पत्नी को जिन्दा जलाने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  घरेलु विवाद को लेकर कलवा में छह माह की गर्भवती पत्नी को उसके ही पति जिन्दा जलाकर मारने का प्रयास किया जिसमें गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गयी है जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
           मिली जानकारी के अनुसार कलवा पूर्व के मफतलाल कंपनी की बस्ती में उक्त घटना हुई है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि पत्नी छह माह की गर्भवती थी और गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को जलाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता कलवापूर्व में रहती है और पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। इसी कारण को लेकर दोनों में महेशा विवाद हुआ करता था। 30 अक्टूबर को दोनों के बीच झगडा हुआ इसके बाद पति ने उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। घटना के बाद पड़ोसियों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।  इस घटना के बाद कलवा पुलिस ने 35वर्षीय पति के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

नवंबर तक महाराष्ट्र को पूर्ण अनलाक होने का आरोग्य मंत्री ने दिया संकेत

Admin

एका मोबिलिटी को मीरा-भायंदर नगर निगम (MBMC) की ओर से मिला 57 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर

Aman Samachar

दस वर्षीय यति किशोरी के नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ 

Aman Samachar

भिवंडी में भाजपा जनसंपर्क कार्यालय का सासंंद कपिल पाटील ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

देशी शराब के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई के वाबजूद शराब माफिया बेख़ौफ़ 

Aman Samachar

एनबीएचसी के विकास के अगले चरण को चलाने के लिए विनोद कुमार प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त  

Aman Samachar
error: Content is protected !!