Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर की चार अनधिकृत इमारतों के अतिरिक्त निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा

ठाणे [ युनिस खान  ] शहर के अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में आज चार अनधिकृत इमारत के अतिरिक्त निर्माण को मनपा ने तोड़ दिया है। एक निर्माणकर्ता के खिला मनपा ने फौजदारी प्रक्रिया संहिता के तहत पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

                   दिवा के जीवदानी नगर वैभव ढाबा के पीछे जी प्लस टू मंजिली इमारत के ऊपर तीसरी मंजिल का निर्माण शुरू था। जिसके 21 आरसीसी कालम मनपा ने तोड़ दिया है।  इसी तरह माजीवाडा प्रभाग समिति क्षेत्र में एक , नौपाडा में एक , एवं कलवा प्रभाग समिति क्षेत्र में एक अनधिकृत तरीके से किये जा रहे अतिरिक्त निर्माण के खिलाफ मनपा ने तोडू कार्रवाई किया है।  अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त महेश आहेर , डा अनुराधा बाबर ,शंकर पटोले व सचिन बोरसे ने अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों की मदद से पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई किया है।  मनपा ने दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण कराने वाले रमेश रतन भगत के खिलाफ मुंब्रा पुलिस में फौजदारी के तहत अपराध दर्ज कराया है। शहर में कोरोना काल में बड़े स्तर पर अनधिकृत इमारतों का निर्माण कराने की शिकायत के बाद मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने सभी प्रभाग समिति के सहायक आयुक्तों को अनधिकृत निर्माण के खिला कार्रवाई करने का आदेश दिया है।  मनपा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू है इसके बावजूद मनपा ने फौजदारी अपराध दर्ज करा रही है। इसके बावजूद बड़े भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अभी भी मनपा अधिकारी संदेह के घेरे में हैं।

संबंधित पोस्ट

एसबीआई कार्ड ने लॉन्च किया अपनी तरह का पहला ‘कैशबैक एसबीआई कार्ड’

Aman Samachar

कोरोना में माता पिता को गवाने वाले 10 वीं , 12 वीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ़ 

Aman Samachar

मोटोरोला ने Bose के साथ मिलकर moto buds और moto buds+ किया लॉन्च

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा की बुकिंग, बुक माय शो डॉट कॉम से ऑनलाइन

Aman Samachar

भंडारगृहों में कृषि उत्पादों पर फ्यूमिगेशन सेवाओं पर जीएसटी में छूट को वापस लेने के आदेश पर पुनर्विचार हो

Aman Samachar

स्काईलाइट्स गेमिंग ने iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज़ 2021 टूर्नामेंट जीता

Aman Samachar
error: Content is protected !!