Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी खारबाव मालोड़ी टोल नाके पर मनसे कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी खारबाव मालोड़ी टोल नाका बंद करने की चेतावनी देते हुए मनसे कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है .मनसे के ठाणे पालघर अध्यक्ष अविनाश जाधव ने गुरूवार को को भिवंडी खारबाव मालोडी टोलनाका पर टोल वसूली बंद करने का संकेत दिया था . आज मनसे कार्यकर्ताओं ने टोलनाका पर तोड़फोड़ कर टोल बंद करा दिया .

             ठाणे ,पालघर मनसे जिला अध्यक्ष जाधव ने गुरूवार को भिवंडी खारबाव मालोड़ी टोलनाका पर टोल वसूली बंद करने का का संकेत दिया था . इसके बाद कुछ समय टोल वसूली बंद की गयी थी लेकिन शाम के बाद पुनः टोल वसूली शुरू की गयी .इसकी जानकारी मिलते ही मनसे कार्यकर्ताओं ने टोलनाके पर तोड़फोड़ कर टोल वसूली बंद कराया . गुरवार को जाधव ने कहा था कि इस टोल नाका पर टोल वसूली योग्य नहीं है . भिवंडी टोलनाका सुप्रीम कंपनी के प्रबंधन में है .हम सुप्रीम कंपनी को टोल बंद करने का संकेत दे रहे है यदि टोल वसूली बंद नहीं किया तो हम मनसे स्टाइल में बंद करेंगे .मनसैनिक चुप नहीं बैठेंगे . यदि मनसैनिक आक्रमक हुए इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी . जिस मार्ग पर यह टोलनाका है इस मार्ग पर सात आठ वर्षो से खड्डे ही खड्डे हैं .मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर लोगों में आक्रोश है .कंपनी की ओर मार्ग की मरम्मत व देखरेख उचित तरीके से नहीं की जा रही है जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है .जिसे लेकर मनसे ने टोल वसूली बंद न करने पर मनसे स्टाइल में आन्दोलन की चेतावनी दिया था .

संबंधित पोस्ट

ज्वेलर्स की दुकान से सोने की 90 नथ लेकर बुरखाधारी महिलाएं चंपत

Aman Samachar

मुंबई सेंट्रल के वॉकहार्ट अस्पताल में ब्लॅक फंगस पर सफलतापूर्वक इलाज

Aman Samachar

मायरे ग्रुप ने अपने इंजीनियरिंग विकास को समर्थन देने के लिए भारत में पांचवां कार्यालय खोला 

Aman Samachar

एस के वैली की 21 मंजिली इमारतों वाला प्रोजेक्ट लोगों के आकर्षण का बना पर्याय

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवक की मृत्यु 

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रूपये सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

Aman Samachar
error: Content is protected !!