Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भगवान गुहाराज निषाद जयंती पर निषाद , केवट मल्लाह समाज के लोगों ने दिखाई एकजुटता 

ठाणे [ युनिस खान  ] मुंबई में रोजी रोटी कमाने के लिए आने के बाद समाज गंगा सागर पुत्र असोसिएशन की ओर से समाज के लोगों को संगठित कर उनकी समस्याओं को सुलझाने और समाज की उन्नति विकास के लिए कार्यरत है। उत्तर प्रदेश से आये संत कबीर नगर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजनक निषाद ने कहा कि इस संस्था के साथ काम करते समय मेरे मन में विचार आया कि पैसा कमाना ही मेरा उद्देश्य नहीं बल्कि समाज के लिए भी हर व्यक्ति का दायित्व होता है। जिसके लिए सबको सामने आना चाहिए।

ठाणे के सावरकर नगर मनपा स्कूल ग्राउंड में गंगा सागर पुत्र असोसिएशन द्वारा भगवान गुहाराज निषाद जयंती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निषाद , सहानी , केवट , मल्लाह , विन्द , कोली समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कोली समाज के नेता परेश कोली , जयेश तरे ,पूर्व नगर सेवक राजकुमार यादव , एकनाथ भोईर , दिलीप बारटक्के ,अमित सरैया , लालजी यादव , पूर्व मनपा परिवहन सभापति दशरथ यादव , श्रीकांत दुबे , राकेश मिश्रा प्रमुख रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराया। सभी वक्ताओं से दो वर्ष के कोरोना काल के बाद आयोजित कार्यक्रम में गंगा सागर पुत्र असोसिएशन को हर संभव सहयोग का आवश्वासन दिया। संस्था के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद, उपाध्यक्ष राममहेश निषाद , सलाहकार राजू कुमार निषाद ,अर्जुन सहानी ,नंदलाल सहानी ,ओमप्रकाश निषाद , रामसागर निषाद ,प्रहलाद मल्लाह ,विश्वनाथ केवट ,रमेशचंद सहानी ,रामआसरे निषाद ,रामाधार सहानी , प्रमोद सहानी ,सचिन सहानी ,डा आर एन केवट ,चंद्रभूषण निषाद ,गणेश निषाद ,दिनेश निषाद ,दीपचंद मल्लाह ,महेंद्र प्रसाद नाविक , कुबेर नाथ सहानी ,अरुण रामतीर्थ मल्लाह ,रामराज विन्द ,मुकेश नाविक ,द्वारिका प्रसाद निषाद ,रुदल प्रसाद सहानी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजनक निषाद ने कहा कि समाज में बड़ी शक्ति है।  मैं उत्तर प्रदेश जाने के बाद समाज सेवा के कार्य में लगा और समाज ने मुझे पंचायत सदस्य बनाने के साथ मान सम्मान दिया जो पैसे के बाल पर हासिल करना मुश्किल था।  लोगों को संगठित होकर अपना कुछ समय समय के लिए जरुर देना चाहिए। लौहर हरिद्वार सहानी ने कहा कि हर घर में भगवान गुहाराज निषाद की प्रतिमा होना चाहिए और उनके बारे में लोगों तक जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार करने का कार्य किया जाए।

संबंधित पोस्ट

82 विद्यार्थियों को जिला परिषद की ओर से सायकल वितरण किये जाने से विद्यार्थियों में खुशी  

Aman Samachar

एनसीपीए का आगामी नृत्य महोत्सव ‘प्रवाह’ मुंबई में प्रशंसित

Aman Samachar

 नेत्रहीनों के लिए तीसरे टी20 विश्व क्रिकेट कप के ब्रांड एंबेसडर बने युवराज सिंह 

Aman Samachar

बेटी के लिव्हर दान से पिता को मिला जीवनदान

Aman Samachar

भाजपा नगर सेविका के जनसंपर्क कार्यालय का सांसद व विधायक के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

शिक्षक युवा बनकर पढ़ायें , आपकी चेतना ही छात्रों की प्रेरणा है – यजुर्वेद महाजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!