Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा टर्मिनस से दिवा , भिवंडी , दहिसर मोरी के लिए टीएमटी की बस सेवा गुरूवार से होगी शुरू

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा के नागरिकों को मनपा परिवहन सेवा की बस की लम्बे अरसे से होने वाली मांग शीघ्र पूरी होने वाली है। इसके लिए मुंब्रा रेलवे स्टेशन के निकट मिनी बस टर्मिनस शुरू करने की तैयारी परिवहन सेवा ने कर लिया है।  इस आशय की जानकारी परिवहन सभापति विलास जोशी ने दिया है।

             उन्होंने बताया कि मनपा परिवहन सदस्य शमीम खान ने मुंब्रा से विविध मार्गों पर परिवहन सेवा [ टीएमटी] की बस सेवा शुरू करने का प्रयास किया है। मिनी बस टर्मिनस का शुभारम्भ गुरूवार 7 जनवरी 2021 को 12 बजे होने वाला है। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक डा. जितेन्द्र आव्हाड मिनी बस टर्मिनस का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर महापौर नरेश म्हस्के , सांसद डा. श्रीकांत शिंदे समेत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।  परिवहन सदस्य जोशी ने बताया कि बस टर्मिनस के लिए शमीम खान के साथ ही परिवहन सदस्य बालाजी काकडे , प्रकाश पाटील का भी सहयोग रहा है। 7 जनवरी को मिनी टर्मिनस का शुभारम्भ के साथ मुंब्रा रेलवे स्टेशन से 3 नए बस मार्ग शुरू किये जा रहे हैं। इसमें पहला मुंब्रा से सीधे दिवा , दूसरा मुंब्रा से भिवंडी , तीसरा मुंब्रा से दहिसर मोरी मार्ग पर बस सेवा शुरू की जा रही है।  बसों की उपलब्धता के अनुसार मुंब्रा से मंत्रालय के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू करने की योजना है। मुंब्रा से मंत्रलय व विविध स्थानों के लिए बस सेवा शुरू करने की शमीम खान मांग कर रहे थे।  मांग पूरी  होने पर उन्होंने गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड , परिवहन सभापति जोशी , परिवहन सदस्य व मनपा प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। मुंब्रा के नागरिकों के लिए मुंब्रा मिनी बस टर्मिनस व नयी बस सेवा नववर्ष की भेट माना जा रहा है। इससे मुंब्रा के नागरिकों और मुंब्रा आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा मिलने के साथ ही कई उप नगरों को बस सेवा से जोड़ा जा सकेगा।

संबंधित पोस्ट

जिला परिषद् के रोजगार मेले में 650 युवकों का पंजीकरण , कुछ युवकों को सीधी नियुक्ति 

Aman Samachar

भारत में हर साल 1 लाख मरीजों को कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन की जरूरत- डॉ.नीता शाह

Aman Samachar

कानून प्रवर्तन एजेंसियों और युवाओं के बीच की खाई को पाटना” विषय पर चर्चा में पुलिस आयुक्त रहे उपस्थित

Aman Samachar

सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए

Aman Samachar

नाले के निर्माण कार्य स्थल पर बैरिकेटिंग न होने से दुर्घटना की आशंका

Aman Samachar

पटेल माध्यमिक विद्यालय वरिष्ठ अध्यापक खान मोहम्मद इसराइल का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!