Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रीय फेरीवाला नीति लागू कर अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई मांग 

ठाणे [युनिस खान ] ठाणे मनपा क्षेत्र में तत्काल राष्ट्रीय फेरीवाला नीति लागू करने व  अनधिकृत फेरीवालों को हटाने और अनधिकृत निर्माण के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर की गयी है .
मनपा  की माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति की सहायक आयुक्त श्रीमती कल्पिता पिंपले पर चाकू से हमला करने की घटना हुई है . वह घोडबंदर रोड के कासर वडवली अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थीं।  हमले में उनकी दो उंगलियां कट गईं और उनका सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का निषेध करने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय से कांग्रेस की ओर से मूक मोर्चा निकला गया . इस अवसर पर बोलते हुए, कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष व नगर सेवक एड विक्रांत चव्हाण ने कहा कि अगर ठाणे मनपा ने समय पर हाकर्स नीति लागू की होती और अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ अभियान चलाया होता, तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं.  कार्रवाई के लिए जाने वाले अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करते हुए हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने मांग की कि बिना कोई दिखावा किए तत्काल हाकर्स नीति लागू करने की कार्यवाही की जाय . उन्होंने मनपा अधिकारी पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है . राष्ट्रीय फेरीवाला नीति लागू नहीं किये जाने से फेरी का व्यवसाय कर जीवन यापन करने वाले आम फेरिवालों के बीच कुछ असामाजिक तत्व हफ्ता वसूली कर अपना साम्राज्य बना रहे है . मनपा को तत्काल राष्ट्रीय फेरीवाला नीति लागू कर अवैध वसूली के कारोबार पर अंकुश चलाने का कार्य करना चाहिए .

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय स्वच्छता आयोग ने स्वच्छता कर्मचारियों की सुविधा मुहैया कराने दिया मनपा को निर्देश 

Aman Samachar

मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री राणे के खिलाफ ठाणे पुलिस में मामला दर्ज

Aman Samachar

टाटा संस के अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात

Aman Samachar

जीरो प्लास्टिक स्टार्ट विद मी अभियान में 4134 विद्यार्थियों से 1281 किलो प्लास्टिक तुकडे एकत्रित

Aman Samachar

के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (KLEEE-2022) की तारीखों की घोषणा 

Aman Samachar

नाला सफाई व सडकों की मरम्मत कार्य पूरा कराने का आयुक्त ने अधिकारीयों को दिया निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!