Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अस्पतालों में आक्सीजन व अग्निसुरक्षा के लिए मनपा ने नियुक्त किए विशेष अधिकारी 

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य की कोरोना अस्पतालों में आग लगने व गैस रिसाव से हुए दुर्घटनाओं के मद्देनजर मनपा ने विशेष अधिकारी नियुक्त कर दिया है।  अस्पताल में आक्सीजन आपूर्ति ,बिजली व अग्नि सुरक्षा व्यवस्थित रखने व दुर्घटना टालने के उद्देश्य से मनपा ऐतिहाती कदम उठाया है। मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने उक्त अधिकारी को नियमित रिपोर्ट देने का अधिकारीयों को आदेश दिया है।

                दो दिन पूर्व नासिक में आक्सीजन टैंक से गैस रिसाव होने से आपूर्ति रुक जाने से 24 कोरोना मरीजों  मृत्यु और आज पालघर की एक निजी अस्पताल  में आग लगने से 13 मरीजों म्रत्यु की घटना की ठाणे पुनरावृत्ति रोकने के  लिए मनपा सतर्क हो गयी है।  कोरोना के बढ़ते संक्रमण व मरीजों की संख्या अधिक होने  अस्पतालों पर भार बढ़ा है। अस्पतालों में बड़े स्तर पर आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी न हो और आग लगने जैसी घटना को रोकने के लिए मनपा ऐतिहती कदम उठाया है।  मनपा की सभी कोविड अस्पतालों में आक्सीजन आपूर्ति सुविधा , विद्युत् आपूर्ति व अग्नि सुरक्षा के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त कर दिया है। शहर की मनपा जम्बो कोविड सेंटर में आक्सीजन आपूर्ति ,आक्सीजन व्यवस्था ,आक्सीजन वितरण व्यवस्था की देखरेख करने , शहर की निजी अस्पतालों के आक्सीजन भण्डारण व वितरण प्रणाली की जांच करने आदि के लिए बायोमेडिकल इंजिनियर मंदार महाजन की नियुक्ति की   गयी है। अस्पताल में विद्युत् आपूर्ति संबंधी कामकाज देखने के लिए उप नगर अभियंता विनोद गुप्ता की नियुक्ति की गयी है। इसी तरह अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रणा के नियंत्रण के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश झलके को नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारीयों  मनपा आयुक्त डा शर्मा ने प्रतिदिन रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

घंटागाडी से कचरा नहीं उठाने पर मनपा मुख्यालय में कचरा फेंकने की नगर सेवक ने दी चेतावनी 

Aman Samachar

ई-ट्रैक्टर किसानों के जीवन में क्रांति लाएगा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने अशरफ शानू पठान के आवास पर की मुलाकात 

Aman Samachar

 केएसबी लिमिटेड ने मजबूत प्रदर्शन के साथ 2023 की पहली तिमाही की पूरी 

Aman Samachar

यातायात समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए पार्किंग की जगह सर्वेक्षण करने का निर्देश

Aman Samachar

आरबीआई की मौद्रिक नीति पर पीएनबी के प्रबंध निदेशक सीएच एस एस मल्लिकार्जुना ऱाव के विचार

Aman Samachar
error: Content is protected !!