Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने अपनी म्यूजिकल आईडेंटिटी व अपनी सोनिक ब्रांड आईडेंटिटी को किया लॉन्च 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (एसबीआईजी) ने अपनी सोनिक ब्रांड आईडेंटिटी स्थापित करने के लिए आज अपना सिग्नेचर ट्यून लॉन्च किया। नई लॉन्च की गई म्यूजिकल आईडी एक सुहानी सिम्फनी है जो आधुनिक और फॉरवर्ड-लुकिंग एटिट्यूड को अपने में समेटे हुए है।

             कंपनी की म्यूजिकल आईडी ने अपने ग्राहकों के लिए एक गहरा और बहुसंवेदी अनुभव तैयार करने के बारे में सोचा और इस तरह भरोसा तथा सपोर्ट के अपने अहम संदेश को आगे बढ़ाया। म्यूजिक आईडी ब्रांड के सिग्नेचर ट्यून के रूप में काम करेगा, जिससे ट्यून को डिजिटल टच पॉइंट में इंटीग्रेटेड किया जा सकेगा। यह सोनिक ट्यून एसबीआईजी की नई ब्रांड आईडेंटिटी का सेलीब्रेशन है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

         इसकी लॉन्चिंग पर बोलते हुए, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, श्री पी.सी. कांडपाल ने कहा अपनी ब्रांड आईडेंटिटी में सुधार के साथ, हमने अपने ब्रांड का वादा ‘सुरक्षा और भरोसा दोनों’ के रूप में पेश किया था। हमारे सोनिक लोगो की लॉन्चिंग “सुरक्षा” और “भरोसा” को प्रतिध्वनित करता है। इसके अलावा, यह म्यूजिकल लोगो हमारे ब्रांड को सर्वव्यापी बना देगा और इस तरह हमारे ग्राहकों के साथ अच्छी तरह कनेक्ट होगा। अनेक माइलस्टोन्स के साथ सशक्त नींव रखने वाले एसबीआई जनरल, की नई सोनिक आईडेंटिटी इस कड़ी में एक और मील का पत्थर साबित होगा।

संबंधित पोस्ट

सिडबी और जन उद्यमिता के लिए वैश्विक गठबंधन (जी.ए.एम.ई) छोटे एनबीएफसी के लिए पहला समूह लॉन्च

Aman Samachar

यूनियन बैंक ने साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र ,आईटी व पश्चिम बंगाल सरकार के साथ किया समझौता

Aman Samachar

कोगोपोर्ट और आईआईएम अमृतसर ने ग्‍लोबल लॉजिस्टिक्‍स एवं फ्रेट मैनजमेंट में पोस्‍ट-ग्रेजुएशन का पहला बैच किया पूरा 

Aman Samachar

दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 58वीं छमाही बैठक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में रेयर ट्यूमर की सफल सर्जरी

Aman Samachar

रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में 21 महाविद्यालयों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar
error: Content is protected !!