Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आपकी बहादुरी को किन शब्दों में बयां करूँ …चिंता मत करो, जल्दी स्वस्थ हो जाओ – मुख्यमंत्री

ठाणे [ युनिस खान ] ताई, आपकी बहादुरी को मैं किन शब्दों में बयां कर सकता हूं… तुम चिंता न करो, जल्द स्वस्थ हो जाओ। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज ठाणे मनपा की सहायक आयुक्त कल्पिता पिंपले को की इस तरह शुभकामनाएं दीं हैं।
गौरतलब है कि अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करते समय मनपा की सहायक आयुक्त श्रीमती पिंपल पर हमला किया गया था।  फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनसे फोन पर बात की और उनका हालचाल लिया।
इस समय मुख्यमंत्री ने कहा, आपकी वीरता का वर्णन किन शब्दों में करें..तुम चिंता न करो , आप पर हमला करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। चिंता मत करो, बस जल्द से जल्द ठीक हो जाओ, राज्य सरकार आपके पीछे खड़ी है। मैं आपको आश्वस्त करते हुए हर दिन आपकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहा हूं।  चिंता मत करो, जल्दी ठीक हो जाओ, मुख्यमंत्री ने इस तरह श्रीमती पिंपल से फोन पर बात किया है।
मुख्यमंत्री ठाकरे को महापौर नरेश म्हास्के से श्रीमती पिंपल की हालत की जानकारी मिल रही है।  आज उन्होंने महापौर म्हस्के के मोबाइल से श्रीमती पिंपल से बातचीत की।  इस मौके पर मनपा आयुक्त विपिन शर्मा मौजूद थे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती पिंपल को आशीर्वाद अनुदान देने के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लिया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप का एसएस-ब्यूटी लेकर आया है सबसे बड़ा ब्यूटी फेस्टिवल

Aman Samachar

राहुल सिंह राजपूत भोजपुरी फ़िल्म सती नागिन धर्मपत्नी की शूटिंग करेंगे बहुत जल्द

Aman Samachar

नानी बाई रो मायरो फेम सुविख्यात यती किशोरी 12 मार्च को दूसरी बार ठाणे में

Aman Samachar

बदलते ठाणे शहर के डेवलपमेंट को तस्वीरों के ज़रिए दिखाना चाहिए – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

 दयानंद चोरघे ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में किया प्रवेश

Aman Samachar

कुत्ते के जन्मदिन पर ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन.

Aman Samachar
error: Content is protected !!