Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 नरवीर तानाजी लोक गणेशोत्सव मंडल की स्वास्थ्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] नरवीर तानाजी लोक गणेशोत्सव मंडल पूर्व गृहनिर्माण मंत्री डा  जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा है और ठाणे के राजा के रूप में सम्मानित सामाजिक चेतना को बनाए रखने की परंपरा को कायम रखा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नरवीर तानाजी लोक गणेशोत्सव मंडल ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का अभिनंदन किया और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सैकड़ों नागरिकों की निःशुल्क जांच की गई।

    पांचपखाडी – उदय नगर में 44 साल पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ युवाओं ने इस गणेशोत्सव मंडल की स्थापना की थी। इन 44 वर्षों में मंडल की ओर से अनेक सामाजिक गतिविधियों को क्रियान्वित किया गया है।  इस वर्ष भी मंडल की ओर से उदय नगर क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिबिर का उद्घाटन राकांपा के शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे ने किया।

        इस शिविर में लगभग 547 लोगों ने मधुमेह, रक्तचाप, ईसीजी और आंखों की जांच कराया है।  वहीं कार्यक्रम में मंडल ने सार्वजनिक रूप से सफाई कर्मियों, धुआं छिड़काव करने वाले कर्मियों, पुलिसकर्मियों, पत्रकारों आदि का अभिनंदन किया।

संबंधित पोस्ट

फिल्म अभिनेत्री मीरा चोप्रा टीका के लिए बनी कोविड सेंटर की सुपरवाईजर

Aman Samachar

आरटीई प्रवेश प्रक्रिया की अवधि 29 अप्रैल तक बढ़ी 

Aman Samachar

स्वास्थ्य निरीक्षक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सफाई कर्मचारियों को यूनियन ने किया सम्मानित

Aman Samachar

व्हाट्सएप पर निःशुल्क क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने वाला एक्सपीरियन भारत का पहला क्रेडिट ब्यूरो बना 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा हिंदी में व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा का शुभारंभ

Aman Samachar

15 से 18 वर्ष की आयु के 77 प्रतिशत बच्चों का कोविड टीकाकरण पूरा  

Aman Samachar
error: Content is protected !!