Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राज्य में जुलूस की अनुमति देने की सरकार से मांग

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ईद मिलाद-उन-नबी मुसलमानों के लिए एक विशेष त्योहार है जिसे मुसलमानों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।  इस दिन, इस्लाम के अंतिम पैगंबर, हज़रत मुहम्मद (PBUH) दुनिया में प्रकट हुए और इसीलिए यह त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है।  कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से सभी धार्मिक कार्यक्रम और धार्मिक स्थल बंद थे, लेकिन देश और राज्य में अब कोरोना महामारी नियंत्रण में है.  इसलिए सरकार को मुसलमानों को कोरोना के निर्देशों के अनुसार ईद मिलाद-उन-नबी मनाने की अनुमति देनी चाहिए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को एक ई-मेल पत्र में, आफताब शेख ने कहा कि राज्य सरकार सरकार ने धार्मिक स्थलों व कार्यक्रमों को कुछ शर्तों के तहत खोलने का आदेश दिया है।  इस साल ईद मिलाद-उन-नबी का यह त्योहार 19 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा।  इसलिए आपसे अनुरोध है कि पूरे राज्य में जुलूस निकालने की अनुमति दें।  जिस प्रकार धार्मिक स्थलों, लोकल ट्रेनों, शॉपिंग मॉल और बाजारों को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है, उसी तरह धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों को भी शर्तों के साथ अनुमति दी जानी चाहिए।

संबंधित पोस्ट

मकर संक्रांति महोत्सव में जरुरत मंद गरीबों को स्वीटर वितरित  

Aman Samachar

 अफोर्डेबल हाउसिंग का नया हब बनेगा वासिंद, कई प्रॉजेक्ट शुरू

Aman Samachar

  सिडबी ने कोविड तैयारियों के लिए त्वरित ऋण सुपुर्दगी हेतु श्वास और आरोग योजनाएं शुरू की

Aman Samachar

28 अक्टूबर तक संविदा कर्मचारियों को सनुग्रह अनुदान व अक्टूबर का वेतन देने का निर्देश

Aman Samachar

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 4,500 करोड़ की योजना, केंद्र सरकार देगी 60 फीसदी सब्सिडी – कपिल पाटील 

Aman Samachar

विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराने की स्थानिक नगर सेविकाओं ने आयुक्त से की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!