Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एक्सपीरियन’को एवरेस्ट ग्रुप ने ‘टॉप एम्प्लॉयर्स फॉर टेक टैलेंट इन इंडिया’के रूप में दी मान्यता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अग्रणी डेटा एनालिटिक्स कंपनियों में से एक, एक्सपीरियन इंडिया ने एवरेस्ट ग्रुप द्वारा भारत में टेक टैलेंट के लिए ‘टॉप एम्पपलॉयर्स’ (टॉप 25)  टेक टैलेंट के लिए टॉप एम्पपलॉयर्स की सम्मानित सूची में शामिल होने की घोषणा की है। एवरेस्टग्रुप, एक प्रसिद्ध शोध फर्म जो कारोबारी दिग्गजों को आत्मविश्वासपूर्ण निर्णय लेने में मार्गदर्शन करने के लिए जानी जाती है, ने भारत, संयुक्तराज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में 400 से अधिक टेक एम्पपलॉयर्स का व्यापक मूल्यांकन किया।

        भारतीय बाज़ार में, उन्होंने टेक टैलेंट के लिए टॉप 135 एम्पपलॉयर्स का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया। उनमें से, केवल 25 को टॉप एम्पपलॉयर्स के रूप में मान्यता दी गई थी, एक्सपेरियन ने इस विशिष्ट समूह में प्रभावशाली स्थान हासिल किया।एक्सपीरियन ने काम के माहौल, करियर विकास, कर्मचारी संतुष्टि, विविधता और समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अत्यधिक अनुकूल रैंकिंग हासिल की है। इसे नौकरी छोड़ने, वेतन पेशकश और लाभ के मामले में भी अनुकूल रेटिंग मिली है।

        एक्सपीरियन क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी ऑफ इंडिया (ईसीआईसीआई) के प्रबंध निदेशक साईकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा “यह महत्वपूर्ण मान्यता बेहद कुशल और सभी माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टैलेंट को तैयार करने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एक्सपीरियन में, हमारा उद्देश्य शीर्ष तकनीकी प्रतिभाको आकर्षित करना और बनाए रखना, उन्हें आगे बढ़ने और असाधारण समाधान प्रदान करने के लिए सशक्त बनाना है जो हमारे दुनिया भर में सम्मानित ग्राहक के लिए परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन को बढ़ाते हैं। यह पुरस्कार टैलेंट को निखारने और बनाए रखने के लिए हमारे ऑलराउंड (समग्र) नजरिये की पुष्टि करता है और लगातार विकसित हो रहे टेक्नोलॉजी के माहौल में नेतृत्व करने के हमारे दृढ़संकल्प को और मजबूत करता है।”

       एक्सपीरियन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के ग्लोबल चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर रविदेव सेट्टी ने कहा, ” मैं बेहद खुश हूं कि एक्सपीरियन को भारत और संयुक्तराज्य अमेरिका में तकनीकी प्रतिभा के लिए टॉप एम्पपलॉयर्स में से एक के रूप में मान्यता दी गई है।” यह पुरस्कार ‘हर जगह इंजीनियरिंग एक्सीलेंस’प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘हमने इनोवेटिव ट्रेनिंग एवं विकास कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कर्मचारियों के विकास और स्किल डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण निवेश किया है। मूल रूप से, हम आकर्षक हैकथॉन के माध्यम से इनोवेशन और लगातार सीखने को बढ़ावा देते हैं। विश्वविद्यालयों से हमारी साझेदारियां करियर की शुरुआत करने वालों से लेकर टॉप टैलेंट को आकर्षित करने में सहायक रही हैं। इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक्सपीरियन के समर्पण ने इसे क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान के रूप में स्थापित किया है।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान में पालकमंत्री ने विंटेज कार की सवारी का लिया आनंद 

Aman Samachar

केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 3,650 छात्रों ने प्राप्‍त की स्नातक, स्नातकोत्तर व डॉक्टरेट की उपाधि  

Aman Samachar

यूनियन बैंक ने साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र ,आईटी व पश्चिम बंगाल सरकार के साथ किया समझौता

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महराज अस्पताल का मनपा आयुक्त ने दौराकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

Aman Samachar

मुंब्रा में हिजाब पहनकर रैली शामिल महिलाओं ने किया हिजाब का समर्थन 

Aman Samachar

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने आन्दोलन कर पीएम कार्यालय को भेजी अंतिम संस्कार की सामग्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!