Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दसवीं , बारहवीं परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्षत्रिय समाज ने किया सम्मान 

ठाणे [ इमरान खान ] क्षत्रिय समाज की ओर से दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक विनय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में 70 से अधिक बच्चों को सम्मानित कर आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया।
      संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संस्था केकार्यों व कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सेना अधिकारी पारसनाथ सिंह , प्रधानाचार्या जगदीश सिंह , वीरेंद्र प्रताप सिंह , शैलेश सिंह, बीरेश सिंह , गिरजा प्रताप सिंह, ओपी सिंह तथा संस्था के मार्गदर्शक प्रभाकर सिंह, रवि सिंह, अभिराम सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी अतिथियों ने अपना मनोगत व्यक्त कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में श्रवण कुमार सिंह, अजीत सिंह ,विजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सुनील सिंह, समरजीत सिंह, प्रमोद साही, मनीषा सुरजीत सिंह, रंजीत सिंह, प्रदीप सिंह व अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

व्यापारी से दिनदहाड़े पौने तीन लाख रुपये की लूट . घटना सीसीटीवी में कैद 

Aman Samachar

राकांपा के प्रयासों से मुंब्रा कौसा के स्कूलों ने तीन माह की फीस किया माफ़ 

Aman Samachar

पीएनबी मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

Aman Samachar

क्रेडाई एमसीएचआई ठाणे ने 20 टीमों के क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ मनाया 11वां खेल दिवस 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा ने कलकारों व लेखकों को किया सम्मानित

Aman Samachar

अपने कार लोन को मज़ेदार बनाईये – ए.यू. स्मॉल फाइनेंस बैंक

Aman Samachar
error: Content is protected !!