Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

15 वर्षीय लड़के का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को 7 वर्ष के सश्रम कारावास

ठाणे [ युनिस खान ] पद्रह वर्षीय अपहृत लडके को छोड़ने की एवज में एक लाख रूपये की फिरौती माँगने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। करीब साढ़े सात वर्ष बाद इस मामले में ठाणे सत्र न्यायालय ने एक आरोपी को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाया है।

              मिली जानकारी के अनुसार पोखरण रोड नंबर 2 इलाके में रहने वाले इस्टेट एजेंट ने वर्तक नगर पुलिस में उनके 15 वर्षीय लड़के के अपहरण करने की शिकायत दर्ज करायी थी। 27 मार्च 2015 को अपहरण के दर्ज मामले की पुलिस जांच कर रही थी। 1 अप्रैल 2015 को मोबाईल पर फोनकर अपहर्ता ने एक लाख रूपये की फिरौती माँगा था। मोबाइल काल रिकार्ड के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़के को मुक्त करके अविभावकों के सुपुर्द कर दिया था।  इस मामले में सत्र न्यायालय ने कलीम इशाक अंसारी को दोषी करार देते हुए 21 सितम्बर को 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाया है।

संबंधित पोस्ट

रिन्यूएबल एनर्जी अलायंस के साथ ईवी परिवहन में बड़ा बदलाव लाने वाली पहली कंपनी बनी ग्रीनसेल मोबिलिटी

Aman Samachar

एक्सपीरियन’को एवरेस्ट ग्रुप ने ‘टॉप एम्प्लॉयर्स फॉर टेक टैलेंट इन इंडिया’के रूप में दी मान्यता

Aman Samachar

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक व एजेंस फ्रांसेई डी डेवेलोपेमेंट के बीच हरित वित्तपोषण के लिए समझौता 

Aman Samachar

एफसी गोवा के प्रशंसकों का अध्ययन – भारतीय फुटबॉल के इतिहास में पहला गेम चेंजर है 

Aman Samachar

31 मई तक पंजीकरण कराने वाले घरेलू कामगारों को सरकारी लाभ दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

ओमीक्रोन के मद्देनजर टीकाकरण बढ़ाने व आरोग्य यंत्रणा को तैयार रखने का मनपा आयुक्त ने दिए आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!