Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रिन्यूएबल एनर्जी अलायंस के साथ ईवी परिवहन में बड़ा बदलाव लाने वाली पहली कंपनी बनी ग्रीनसेल मोबिलिटी

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेक्टर की अग्रणी कंपनी ग्रीनसेल मोबिलिटी ने पर्यावरण के अनुकूल परिवहन क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करने की घोषणा की है। अपनी सहायक कंपनी ग्रीनसेल एक्सप्रेस के माध्यम से कंपनी ने एक महत्वपूर्ण बिजली खरीद समझौता (पावर परचेज़ एग्रीमेंट) किया है। इसके तहत, कंपनी ने 1 मेगावाट के पवन सौर हाइब्रिड कैप्टिव पावर प्लांट (सालाना 4.6 मिलियन यूनिट की उत्पादन क्षमता) में महत्‍वपूर्ण इक्विटी निवेश किया है। यह संयंत्र मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित है। ग्रीनसेल एक्सप्रेस, “न्‍यूगो”  ब्रांड के तहत इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करती है। यह असाधारण पहल उद्योग जगत की पहली पहल है, क्योंकि इससे राज्य में चलने वाली इंटर सिटी बसें रिन्‍युएबल एनर्जी (आरई) से संचालित होंगी, जिससे बसों के पूरे जीवनकाल में 38 हजार टन के CO2 उत्सर्जन की बचत करने में मदद मिलेगी।

       ग्रीनसेल मोबिलिटी का यह साहसिक कदम न केवल सस्‍टेनेबिलिटी को लेकर इसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है  बल्कि ग्रीन मोबिलिटी के भविष्य की दिशा में एक बड़ी छलांग भी है। इस पहल से इन इलेक्ट्रिक बसों की अधिकांश बिजली जरूरतों को नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा करने की उम्मीद है, जिससे ग्रिड पावर पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। साथ ही यह ग्रीनसेल के नेट जीरो कंपनी बनने के लंबी अवधि के लक्ष्य के मुताबिक है। ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ और एमडी देवेन्द्र चावला ने इस पहल को लेकर अपना उत्‍साह साझा करते हुए कहा, “ग्रीनसेल मोबिलिटी में हमारी कोशिश केवल भविष्य को अपनाने के बारे में नहीं हैं, बल्कि इसके निर्माण के बारे में है। मध्य प्रदेश में रिन्‍युएबल एनर्जी के स्रोतों के माध्यम से हमारे इलेक्ट्रिक वाहनों को पावर देने की यह पहल महज इनोवेशन से कहीं अधिक हमारे ग्रह और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक प्रतिबद्धता है। पर्यावरण हितैषी प्रणालियां और व्यवसायिक विकास साथ साथ चल सकते हैं और इसी बात को स्थापित करते हुए  हम उद्योग में एक मिसाल कायम कर रहे हैं।”

      अपने इसे दृष्टिकोण के मुताबिक, ग्रीनसेल मोबिलिटी उन अन्य राज्यों में भी इस तरह के समझौतों को कर रही है, जहां वह मौजूद है। कंपनी का लक्ष्य ग्रिड पावर से रिन्‍यूएबल एनर्जी (आरई) स्रोतों को अपनाना है। इसके अतिरिक्त, ग्रीनसेल बैटरी एनर्जी स्टोरेज की संभावनाओं को तलाश रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कंपनी का परिचालन शुरू से लेकर आखिर तक पर्यावरण के अनुकूल बना रहे। ग्रीनसेल केंद्र और राज्य दोनों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है ताकि ई-बसों के लिए आरई पावर को अपनाने के लिए नीतिगत बदलावों को बढ़ावा दिया जा सके। ग्रीनसेल मोबिलिटी की यह पहल ईवी उद्योग में क्रांति लाने और पर्यावरण हितैषी प्रथाओं में नए मानकों को स्थापित करने की क्षमता रखती है, जिससे ग्रीन मोबिलिटी समाधानों को मुहैया कराने के मामले में कंपनी की स्थिति और अधिक मजबूत होगी।

संबंधित पोस्ट

सिंगापुर एयरलाइंस व सिंगापुर पर्यटन बोर्ड ने फैमिलीज़ को इस समर हॉलीडेज के लिए सिंगापुर में किया आमंत्रित 

Aman Samachar

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सायकिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Aman Samachar

मनपा परिवहन सेवा को सक्षम बनाकर नागरिकों को दर्जेदार यात्री सेवा मुहैया कराने में गृहनिर्माण मंत्री से सहयोग की मांग

Aman Samachar

चारकोट फुट का वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल में ग्रोथ फैक्टर कॉन्सेंट्रेट थेरेपी से सफलतापूर्वक किया गया इलाज 

Aman Samachar

कोविन एप्प पर 50 फीसदी पंजीकरण व 50 फीसदी वाक् इन पद्धति से टीकाकरण होगा 

Aman Samachar

धोखादायक इमारतों को खाली करने, सडकों की मरम्मत कार्य में लापरवाही सहन नहीं – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!