Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी में जुआ मटका खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] शहर के शिवाजी चौक के पास आनन्द शेठ के मटका जुआ के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 4 जुआरियों को मटका जुगार खेलते हुए रंगेहाथो गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों के पास से 720 रुपये नकद तथा मटका सामग्री भी बरामद हुई है।
             मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम साढे पांच बजे शिवाजी चौक, नझराना सिनेमा हाल के सामने स्थित लस्सी साइकिल वाले के पीछे खाली जगह पर मटका जुआ का धंधा शुरू रहने की जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर निजामपुरा पुलिस ने तत्काल पहुँच कर मटका जुआ खेल रहे कासार अली निवासी अभिजीत मोहन वडके (34), शेलार गांव निवासी किशोर भास्कर भालेराव (45), कोंबड पाडा निवासी हुसेन युसुफ पठाण (40) और आनंद शेठ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें मटका जुआ का साहित्य आनंद शेठ देता है। पुलिस ने चारों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12 (अ) के तहत मामला दर्ज  निजामपुरा पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

सरकार खालिद गुड्डू को फौरन रिहा करे – असदुद्दीन ओवैसी 

Aman Samachar

नूर खानदेश ट्रस्ट ने रईस हाई स्कूल में शिक्षकों को किया सम्मानित

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण में तेजी लाएगे वैक्सीन वाहन

Aman Samachar

जी एम.कालेज स्टडी सेंटर में बी.ए.प्रथम वर्ष छात्रों के मार्गदर्शन क्लास का उदघाटन 

Aman Samachar

राकांपा ने मूक मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की 

Aman Samachar

टाइम्सप्रो ने शिक्षार्थियों के कौशल विकास में मदद करने के लिए वेब 3.0 पहल की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!