Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे रेलवे स्टेशन पर सांसद राजन विचारे के प्रयास से दो नए एस्केलेटर आज से शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे रेलवे स्टेशन पर आज से दो नए एस्केलेटर शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन आज महापौर नरेश म्हस्के के हाथो सांसद राजन विचारे की मौजूदगी में किया गया।

              इस अवसर पर उप महापौर पल्लवी कदम, ठाणे  उपनगर अभियंता पापलकर, ठाणे रेलवे स्टेशन निदेशक दीपासु सिंह, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक मिश्रा, मध्य रेलवे के विद्युत विभाग अभियंता सिंह, नगर सेविका मालती रमाकांत पाटिल, नम्रता हेमंत पमनानी, पूर्व मनपा परिवहन सदस्य राजेंद्र महाडिक , शिव सैनिक रमाकांत पाटिल, ठाणे शहर युवा सेना पदाधिकारी नितिन लांडगे आदि मौजूद थे। नागरिकों की सुविधा के लिए ठाणे रेलवे स्टेशन पर अब तक 8 एस्केलेटर और 4 लिफ्ट लगाई जा चुकी हैं। कल्याण और मुंबई की दिशा में दो नए पैदल पुलों पर काम चल रहा है और रेलवे प्रशासन इस पुल पर काम में तेजी लाने के लिए काम कर रहा है।
एस्केलेटर 2019 में स्वीकृत हुआ और मार्च 2021 तक पूरा हो गया। हालांकि कोविड-19 के चलते रेल मंत्री के आदेश पर सभी पादचारी पुलों को बंद कर दिया गया, जिससे काम शुरू होने में देरी हुई। इस एस्केलेटर पर 1 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

संबंधित पोस्ट

समाचार पत्र विक्रेता किसानों के उत्पाद व दूसरे राज्यों की प्रसिद्द मिठाई ग्राहकों के घर पहुंचाएंगे – दत्ता घाडगे

Aman Samachar

ठाणे विद्यासेवक पतपेढी ने मृत सदस्यों का सवा करोड़ रुपए का कर्ज किया माफ़

Aman Samachar

गुरूवार को टोरेंट पावर कंपनी के खिलाफ मुंब्रा राकांपा कार्यालय से निकलेगा मोर्चा 

Aman Samachar

जिले के पांचवीं से बारहवीं के 422 विद्यालय कोरोना नियमों अधीन आज से शुरू 

Aman Samachar

आन लाईन शिक्षा से अविभावकों में मोबाईल के दुष्परिणाम की चिंता 

Aman Samachar

ठाणे के अपग्रेडेड अल्फा सर्विस सेंटर में कैमरा और लेंस के लिए सोनी की सर्वोत्तम कोटि की ग्राहक सेवा

Aman Samachar
error: Content is protected !!