Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी भूषण स्व.पवार की 82 वीं जयंती पर मेगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक कार्यों में सदैव मदद का हाथ बढ़ाने वाले दान शूरवीर व्यक्तित्व के धनी भिवंडी भूषण स्व. रंगराव विठोबा उर्फ काकासाहेब पवार की 82 जयंती पर साईंनाथ पवार की तरफ से रक्तदान, नेत्र चिकित्सा व जनरल रोगों की जांच के शिविर का आयोजन किया गया ।
        भिवंडी भूषण स्व.पवार की 82 वीं जयंती पर मेगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर कामत घर स्थित विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर शिवसेना भिवंडी शहर प्रमुख सुभाष माने, भाजपा विधायक महेश चौगुले, भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, समाज सेवक नानजीभाई ठक्कर, नगर सेवक मनोज काटेकर,नगर सेवक निलेश चौधरी, नगर सेवक अरुण राऊत, नगर सेवक सुमित पाटील, नगर सेवक नित्यानंद नाडार, नगर सेवक अशोक भोंसले, अशोककुमार फड़तरे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहकर स्वर्गीय काकासहेब पवार को हार्दिक आदरांजली अर्पित की। इस जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कोरोना काल मे जान की बाजी लगाकर कार्य करने वाले डॉक्टर, सफाई कर्मचारी व कोविड-19  सेंटर में सेवा करने वाले स्वच्छता कर्मचारी, डॉक्टर परिचारिका, स्वयंसेवी संस्था के लोगों का मान्यवर लोगों के हाथ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोरोना काल में मृत्यु हुई लोगों के बेरोजगार हुए परिवार को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनके परिवार के लोगों को 50 एंब्रॉयडरी मशीन वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया.नेत्र व जनरल चिकित्सा शिविर में सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने आकर अपनी जांच करायी। उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्गीय काका साहेब पवार विद्यालय के शिक्षकों ने विशेष मेहनत की है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

नगर सेविका के आन्दोलन के खेल के मैदान पर बाड व फलक लगाने का आयुक्त ने दिया आश्वासन

Aman Samachar

महामहिम राज्यपाल के हाथो डा मोहनलाल अग्रवाल कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

नानावटी मैक्स अस्पताल में गंभीर मोटापे से ग्रस्त, कोविड-19 के उच्च जोखिम वाले 2 मरीजों को दी गई एंटीबॉडी थेरेपी, हुई जल्दी रिकवरी

Aman Samachar

1 किलो 35 ग्राम चरस के साथ एक युवक मुंब्रा में गिरफ्तार 

Aman Samachar

रविवार से किसानों की उपज सीधे ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए साप्ताहिक बाजार शुरू 

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए होसुर में किया एक नए कार्यालय का उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!