Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र के सभी सरकारी पत्राचार पर “आजादी का अमृत महोत्सव” का लोगो

 मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुझाव के बाद सरकार का फैसला

 नई दिल्ली [ अमन न्यूज नेटवर्क ] महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के सभी तरह के सरकारी  पत्राचार पर “आजादी का अमृत महोत्सव” के लोगो का उपयोग करने की सूचना की, जिसके तहत राज्य के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने इस सूचना का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है.

      ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के आयोजन को लेकर राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 अगस्त 2022 तक 75 सप्ताह में 75 कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इन कार्यक्रमों में राज्य के आम नागरिकों को  सहभागी बनाया जाएगा.

       इस कार्यक्रम को बढ़ावा देने तथा इसका प्रचार करने हेतू अधिकतम साधनों का उपयोग करने का महाराष्ट्र सरकार का उद्देश है. इसी कडी में मुख्यमंत्री श्री ठाकरे के निर्देशानुसार सरकारी पत्राचार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों  पर इस लोगो का प्रयोग करने का निर्णय लिया गया है.

      सरकारी पत्राचार के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के दर्शनी स्थलों पर इस का बॅनर लगाने के निर्देश मंत्रालय के सभी विभाग, प्रशासनिक विभाग तथा समान क्षेत्रीय कार्यालयों को दिए गए हैं.

संबंधित पोस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती महिला कांग्रेस पदाधिकारी

Aman Samachar

भिवंडी के खदान में तैरने गए दो युवकों की डूबने से मृत्यु 

Aman Samachar

अन्य जिलों की अपेक्षा ठाणे जिले में तृतीय पंथी मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक 

Aman Samachar

मुंब्रा में बच्चा चोरी की अफवाह पर अंकुश लगाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग  

Aman Samachar

माता अमृतानन्दमयी मठ के स्वयंसेवियों द्वारा यूक्रेन के शरणार्थियों की अथक सेवा 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता बीएमएल मुंजाल का बिज़नेस एक्सीलेन्स थ्रू लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!