Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महामहिम राज्यपाल के हाथो डा मोहनलाल अग्रवाल कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित

 ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने समाजसेवी डा मोहनलाल अग्रवाल को कोरोना योद्धा पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।जिनका महज आचार-विचार-व्यवहार ही नहीं, बल्कि समूची जीवनचर्या मनुष्य सहित सभी जड़-चेतन जीव मात्र के लिए समर्पित है। उनका मिलनशील व मृदुभाषी व्योहार ऐसा है जिससे उनसे मिलने वाला व्यक्ति पहली ही मुलाकात में अपना बन जाता है।
                शौर्यधरा राजस्थान मूल के इस शख्स का नाम है मोहनलाल अग्रवाल जो  श्री गोपाल गौशाला, आनगांव, भिवंडी से संलग्न रहकर एक प्रख्यात गौसेवक हैं, बल्कि दीन-दुखी, गरीब, जरुरतमंदों, बेसहारा महिलाओं-बुजुर्गों के लिए वे प्रायः प्राथमिकतापूर्वक अन्न-वस्त्र दान, चिकित्सा सेवा की व्यवस्था, आर्थिक रूप से दुर्बल विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु प्रबंध आदि भी किया करते हैं। कोरोनाकाल के दौरान उन्होंने संकट में फंसे लोगों की तन-मन-धन से सेवा कर इंसानियत की अद्भुत मिसाल पेश की और अपना नाम एक सच्चे कोरोना योद्धा के तौर पर दर्ज कराया है।

संबंधित पोस्ट

जन्मजात बहरे बच्चों के लिए साढ़े बारह करोड़ रूपये का जुपिटर अस्पताल का योगदान

Aman Samachar

रेल लाईन के किनारे बसे झोपड़ों को बचाने के लिए हम सीना तानके खड़े रहेंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

जैन मंदिर के पास बीट पुलिस चौकी बनाने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

गिरफ़्तारी से पहले व्यक्ति को उसके अधिकार की जानकारी होने से रुक सकता है मानवता का हनन

Aman Samachar

ठाणे की गौरी मिसाल जनसंपर्क विषय में मुंबई विद्यापीठ में प्रथम

Aman Samachar

रेनो इंडिया की शानदार ड्राइव ने लद्दाख की चुनौतीपूर्ण जगहों पर 1000 किलोमीटर की दूरी पूरी की

Aman Samachar
error: Content is protected !!