Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रविवार से किसानों की उपज सीधे ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए साप्ताहिक बाजार शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] संत शिरोमणि सावता माली किसान साप्ताहिक बाजार रविवार से शुरू की जाने वाली है। जहाँ किसानों के खेत से ताजा साग , सब्जी व फल सीधे ग्राहकों को मिलेगा। वहीँ किसानों को उचित दर मिलगी। इस आशय की जानकारी विधायक संजय केलकर ने दिया है।

                     पणन मंडल व संस्कार संस्था की ओर से ठाणे शहर के विविध  इलाके में किसान साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण व लाक डाउन के चलते करीब नौ माह से बाजार बंद रखा गया था।  यह न सिर्फ बाजार है बल्कि किसानों और ग्राहकों के बीच  सीधे लाभकारी अभियान है। इस योजना से किसानों और शहर के ग्राहकों को लाभ मिलता रहा है। जुन्नर , नारायणगाँव , नगर ,नासिक आदि स्थानों से किसान समूह सीधे अपने उत्पादन लाकर शहर लाकर विक्री करते है।  जहाँ किसानों को उनकी उपज का उचित कीमत मिलती है वहीँ नागरिकों को ताजी साग , सब्जी व फल कम दर पर मिलता है। विधायक केलकर ने कहा कि लाक डाउन काल में हम संकुलन व विविध बस्तियों में जाकर हजारों नागरिकों तक साग सब्जी पहुँचाने की व्यवस्था किया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का सहयोग मिला था। उन्होंने कहा कि मनपा से चर्चा कर अगले माह से जिन स्थानों में   पहले साप्ताहिक बाजार शुरू हुई थी उन स्थानों में पुनः किसान साप्ताहिक बाजार शुरू करेंगे। किसानों और ग्राहकों के बीच चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास है।  उन्होंने साप्ताहिक बाजार में खरीदी कर किसानों का सहयोग करने  आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

ईंट भट्ठा व्यवसाय को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा – कुंदन पाटील

Aman Samachar

ऐतिहासिक कलवा खाड़ी के बगल बन रहे 2.40 मीटर लम्बे पुल कर 100 मीटर स्पेन चढ़ाया गया

Aman Samachar

निजी सहयोग से भाजपा ने पालघर जिले में शुरू किए पांच कोविड केयर सेंटर – संजय केलकर 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने अपने जलविद्युत स्‍टेशनों से इनसेंटिव के रूप में 34.40 करोड़ रुपए अर्जित किए 

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच नई मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग 

Aman Samachar

यूपीएससी प्रतिस्पर्धा में राज्य की प्रथम डा कश्मीरा संखे का मनपा आयुक्त ने किया स्वागत

Aman Samachar
error: Content is protected !!