Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नगर सेविका के आन्दोलन के खेल के मैदान पर बाड व फलक लगाने का आयुक्त ने दिया आश्वासन

ठाणे [ युनिस खान ] करीब 20 साल पहले बिल्डर द्वारा ली गई 9,510 वर्ग मीटर जमीन पर मनपा अब सुरक्षा दीवार बनायेगी। भाजपा नगर सेविका अर्चना किरण मनेरा के प्रयास करने के बाद मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने आठ दिनों में होर्डिंग और बाड़ लगाने का वादा किया।  इस स्थान पर खेल के मैदान के आरक्षण से घोडबंदर के लोगों को एक नया विशाल मैदान उपलब्ध कराया जाएगा।
कोलशेत सेक्टर 5 में मनपा के मंजूर विकास प्रारूप में खेल के मैदान के लिए आरक्षण क्रमांक 4, में 9 हजार 510 वर्ग फुट के क्षेत्रफल मनपा ने अपने कब्जे में ले लिया है। वर्ष 2002 से जगह मनपा के नाम पर दर्ज है। यह जगह खेल के मैदान के लिए आरक्षित है इसकी जानकारी के लिए फलक लगाने में जानबूझकर देरी हो रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नगर सेविका अर्चना मनेरा ने प्रशासन से सवाल किया था।   उस समय लिखित जवाब में संबंधित मैदान में कंपाउंड और बोर्ड लगाने की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद उक्त साइट पर कोई फलक या बाड़ नहीं लगाया गया था। नगर सेविका मनेरा ने कहा कि मनपा प्रशासन के कुछ अधिकारी गलत सूचना देकर जानबूझ कर गुमराह कर रहे थे।
इस बारे नगर सेविका अर्चना किरण मनेरा ने मनपा आयुक्त डा शर्मा को 28 नवंबर को एक पत्र में होर्डिंग और बाड़ लगाने की मांग को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई थी।  हालांकि पत्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।  इसलिए नगर सेविका अर्चना मनेरा और किरण मनेरा के नेतृत्व में नागरिकों ने आज आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया  उसके बाद मनपा आयुक्त ने आश्वासन दिया कि आज मैदान को चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने अगले आठ दिनों में खेल के मैदान के चारों ओर बाड़ लगाने का भी वादा किया।
आज के आंदोलन का नेतृत्व केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल, भाजपा के कोंकण प्रभारी और विधायक रवींद्र चव्हाण, विधायक एवं जिलाध्यक्ष निरंजन दावखरे, विधायक संजय केलकर ने किया। नगर सेविका मनेरा ने कहा है कि मनपा अधिकारीयों की उदासीनता के चलते घोडबंदर क्षेत्र के खिलाड़ी खेल के मैदान से 20 वर्ष से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर के हित के लिए अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू का ट्रैलर 7 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से होगी रिलीज

Aman Samachar

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तथ्यों पर मंगलवार को कार्यकर्ता मार्गदर्शन शिविर  – आनंद परांजपे

Aman Samachar

वृक्षारोपण के साथ आग में झुलसे वृक्षों की सिंचाई कर पुनर्जीवित करने का किया प्रयास

Aman Samachar

जयनाथ बी.  यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न

Aman Samachar

अजित पवार ग्रुप के युवा पदाधिकारी राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल 

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने हृदय संबंधी प्रक्रियाओं के साथ स्थापित किए मील के पत्थर

Aman Samachar
error: Content is protected !!